• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश हरदा

हरदा- तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है -वन मंत्री डॉ. विजय शाह

by Manish Gautam Chiefeditor
August 9, 2023
in हरदा
0
हरदा- तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है -वन मंत्री डॉ. विजय शाह
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

वन मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह ने मंगलवार को टिमरनी के कृषि उपज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को उपयोगी सामग्री वितरित की। उन्होने इस अवसर पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बोतल, जूते-चप्पल, साड़ी व छाता वितरित करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कार्य कर रही है। पिछले वर्षों में तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं में भी काफी वृद्धि की गई है। लघु वनोपज सहकारी समिति के सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोद, नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोरीशंकर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। वन मंत्री डॉ. शाह और कृषि मंत्री पटेल ने इस अवसर पर विधायक संजय शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
*कृषि मंत्री पटेल ने टिमरनी क्षेत्र को दी अनेक सौंगातें*
कृषि मंत्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि खेती की लागत को कम करने तथा फसल का अच्छा मूल्य किसानों को दिलाकर खेती को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है। पिछले वर्षों में किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में 10 हजार रूपये प्रतिमाह सरकार ने जमा कराये है। अब यह राशि बढ़ाकर 12 हजार रूपये कर दी गई है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर टिमरनी मण्डी परिसर में 2 करोड़ रूपये लागत से कृषक बहुद्देशीय केन्द्र बनवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में कृषक बहुद्देशीय टीन शेड का निर्माण कराने तथा हरदा, टिमरनी, सिराली व खिरकिया की मंडियों में अग्नि दुर्घटना रोकने के लिये फायर ब्रिगेड स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

 

हरदा से श्रीराम कुशवाहा की की रिपोर्ट✍️

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दोनों के अस्पताल लाते समय रास्ते में महिला ने तोड़ा दम

पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दोनों के अस्पताल लाते समय रास्ते में महिला ने तोड़ा दम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d