कटनी। महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 01 अगस्त से 15 अगस्त तक बालिकाओं, महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान की कड़ी में आज 9 अगस्त को पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती मोनिका तिवारी की देख रेख में जिले के अनुभाग स्तर पर अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तेवरी में निरीक्षक विपिन सिंह, उपनिरी नेहा मौर्या, प्रधान आरक्षक अंजनी मिश्रा व अन्य थाना स्टाफ द्वारा छात्र, छात्राओ, विद्यालय स्टाफ को जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान के बारे मे जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा के लिए दौरान छात्रों को शपथ दिलाई गई।


