बाल विकास विभाग की सुस्ती के चलते कटनी जिले की रीठी महिला एवम बाल परियोजना एकीकृत केंद्र क्षेत्र की ग्राम बरजी आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटक रहा है। वही मध्यान भोजन पाने गए ननिहाल बच्चे बर्तन लेकर खाली हाथ 8अगस्त मंगलवार को मायूस होकर घर वापस लौट आए,,,। शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारने को लेकर भले ही निर्देश जारी किए है । लेकिन,आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपनी सुविधा के अनुरूप ही काम करती है। केंद्र पर मुट्ठीभर बच्चों को बैठाकर केंद्र के संचालन की औपचारिकता निभाई जा रही।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के मनमाने रवैये से केंद्रों का रंचमात्र लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्रों पर गर्भवती, धात्री, किशोरी व नौनिहालों की सेहत सुधारने के लिए दिया जाने वाला पोषाहार इन्हें न मिलकर पशुओं का आहार बन गया है।
गांव के रहवासियों ने बताया कि केंद्र अक्सर बंद रहता है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी जांच कर लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। केंद्र बंद होने से बच्चों को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ता है।
अब देखना यह है कि ऐसी स्थिति में ऊपर बैठे विभागीय उच्च अधिकारी इस विषय पर क्या कार्रवाई करते हैं ।
हरिशंकर बेन


