कटनी नगर निगम महापौर द्वारा भूपेंद्र सिंह, मंत्री मध्य प्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग से दिनांक 31 जुलाई 2023 को भोपाल में मिलकर कटनी नगर की अधोसंरचना विकास कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की गई चर्चा की जाकर शासन से स्वीकृत कराई गई 14 करोड़ की राशि।
विदित हो कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत राशि रु. 6.00 करोड़ की लागत से कटनी में बहुप्रतीक्षित कटनी में बहुप्रतीक्षित “पर्यावरण विकास अंतर्गत कटनी नदी पुल के दोनों ओर एवं कटाए घाट में रिवर फ्रंट विकास योजना” का कार्य कराने हेतु राशि स्वीकृत की गई है। इस विकास कार्य से स्वच्छ पर्यावरण विकास के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र भी स्थापित होगा। यह कार्य महानगरों की तर्ज पर अन्य आवश्यकताओं सुविधाओं को ध्यान में रखकर डीपीआर में शामिल करते हुए, सतत निगरानी में कराया जाएगा।
इसी क्रम में नगर की बढ़ती हुई जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर का आधुनिकीकरण, यातायात सुधार, सौंदर्यीकरण, शहरी अधोसंरचना को और अधिक विकसित करने के लिए संचालनालय से नगर निगम कटनी के लिए राशी रुपए 8 करोड़ स्वीकृत कराई गई है, जिसके अंतर्गत नगर की जनता की आवश्यकता अनुरूप महापौर द्वारा सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जायेंगे।
कटनी महापौर नगर के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है एवं आम जनता से किए गए वादे को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी निर्माण विकास व अधोसंरचना कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं कुशल तकनीकी सुपरविजन में कराए जाएंगे।


