रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत योजना के तहत 25000 करोड रुपए की लागत से 508 रेलवे स्टेशनों को अत्यधिक सुविधा युक्त बनाया जाएगा कायाकल्प होगा बानापुरा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों पर जो पुनर्विकास एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उनमें सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं स्टेशन भवन का सुंदरीकरण स्टेशन प्रवेश द्वार का विकास हाई लेवल प्लेटफार्म का विकास प्लेटफॉर्म कवर ओवर सेड की सुविधा स्टेशन भवन के अग्रभाग का सौंदर्यीकरण एवं आंतरिक साज-सज्जा भी की जावेगी। बानापुरा रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा के मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन तथा जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंडलोई के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।
लघु फिल्म का प्रदर्शन –
इस अवसर पर बानापुरा स्टेशन पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें रेलवे स्टेशन के मॉडल को प्रस्तुत किया गया |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण के सीधे प्रसारण का सभी गणमान्य तिथि रेलवे अधिकारी कर्मचारी वह नागरिक ने श्रवण एवं अवलोकन किया
इस अवसर पर नागरिकों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जिसमें बानापुरा स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कई वर्षों से की जा रही है लेकिन अभी तक कोई नई ट्रेन का स्टॉपेज शुरू नहीं हुआ जिससे क्षेत्रवासियों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है जबलपुर जाने के लिए दिन में कोई ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है नागरिकों द्वारा भुसावल नागपुर पैसेंजर को पुनः शुरू कर स्टॉपेज करने की मांग की गई है |


