रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल की शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा एवं विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर संपन्न हुई। बैठक में संभागीय प्रभारी हंस राय, सहप्रभारी मनोहर बडानी, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, विवेक गौर, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, विधानसभा विस्तारक ब्रजमोहन वासुदेव, सफलता तिवारी, संध्या थापक, जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, अ.जा. मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिल आर्य मंचासीन रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठों के द्वारा संत रविदास जी की यात्रा का भव्य स्वागत 9 अगस्त को एवं 10 अगस्त को विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक के माध्यम से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सभी अपने अपने शक्ति केन्द्रों एवं बूथों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर आए। आने वाले समय में हमें विधानसभा, लोकसभा चुनाव का सामना करना है। आने वाला समय हम सबके लिए परीक्षा की घड़ी है। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रशांत पालीवाल ने एवं आभार चंचल राजपूत ने माना। कार्यक्रम में वंदना दुबे, देवेन्द्र रूसिया, संजीव मालवीय, रूपेश राजपूत, गौरव नायक, राहुल ठाकुर, प्रशांत तिवारी चंदन साहा, अजय रतनानी, कविता राजपूत, वंदना चुटीले, सचिन तोमर, योगेन्द्र सोलंकी, चंचल राजपूत, अनिल अहिरवार, दुर्गेश मिश्रा, नरेन्द्र पटेल, प्रेमा पाण्डे, निर्मला राय, दुर्गेश चौधरी, कंचन चौकसे, गुड्डा ठाकुर, जीजीबाई आसरे, प्रशांत श्रीवास, संतोष मीना, अतुल भण्डारी, अलताफ अली, मोहन साहू, जितेन्द्र शर्मा, अनिल मिश्रा, हर्ष सराठे, पीयूष गुप्ता बैजन्ती अहिरवार, सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


