• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

पत्नि की हत्या कर लाश छिपाने वाले पति को आजीवन कारावास

by Manish Gautam Chiefeditor
August 5, 2023
in शाजापुर
0
पत्नि की हत्या कर लाश छिपाने वाले पति को आजीवन कारावास
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बब्लू जायसवाल

शाजापुर। माननीय न्या‍यालय चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपी कमल पडिहार पिता पर्वतलाल निवासी ग्राम निछमा थाना सुनेरा जिला शाजापुर को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास और 5000 रू के अर्थदण्ड तथा धारा 201 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 2000/- रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि, घटना दिनांक 15/02/2021 को रात्रि 10 बजे के लगभग आरोपी कमल और उसकी पत्नि भूरी बाई में झगडा हो गया था। आरोपी कमल ने उसकी पत्नि भूरी बाई को सिर पर लकडी का बेट मार दिया था जिससे उसको चोट आई थी। जिसकी सूचना आरोपी कमल ने उसके साले मुकेश चौहान को मोबाईल फोन से दी।
उक्त सूचना पर से मुकेश चौहान उसके भाई हरि, जितेन्द्र एवं उसके पिता नंदा जी चारों बुमतलाई ब्राइट फयूचर स्कूल पर आये। उन्होने वहा आकर देखा तो भूरी बाई और बच्चे नहीं दिखे। थोडी देर बाद आरोपी कमल आया तो मुकेश चौहान ने आरोपी कमल से पूछा कि भूरी बाई और बच्चेे कहा है। जिस पर आरोपी कमल ने उससे कहा कि भूरी बाई को रूपानिया खाल के पास जंगल में ले जाकर उसकी गर्दन चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी है और उसकी लाश को वहीं जंगल में छुपा दिया है। इतना बताकर आरोपी कमल वहां से भाग से गया।
इसके बाद वह लोग रूपानिया खाल के जंगल में भूरी बाई को ढूढा तो आस पास के जंगल में तलाश करने पर झाडियों में भूरी बाई की लाश मिली, जिसका गला सामने से कटा हुआ था। उक्त घटना की सूचना मृतिका भूरी बाई के भाई मुकेश चौहान ने थाना सुनेरा को रात में ही दी। फरियादी की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, उपनिरीक्षक सचिन आर्य मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। फरियादी मुकेश चौहान ने पुलिस को उसकी बहन की लाश रूपानिया खाल के जंगल की झाडियों में दिखाई। घटना स्थल पर फरियादी मुकेश चौहान के बताये अनुसार मर्ग कायम किया। तत्‍पश्‍चात प्रथम सूचना रिपोर्ट आरोपी कमल के विरूद्ध दर्ज की गई।
पुलिस थाना सुनेरा के द्वारा प्रकरण में अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र आरोपी कमल के विरूद्ध न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) सुश्री प्रेमलता सोलंकी शाजापुर एवं श्री रमेश सोलंकी, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया ।

जिला मीडिया प्रभारी
सचिन रायकवार
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने भ्रमण के दौरान बंजर पुल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने भ्रमण के दौरान बंजर पुल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d