रिपोर्टर शुभम सहारे
श्री बागेश्वर धाम सरकार ( पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी) की दिव्य कथा के लिए आयोजित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर सिमरिया में नर्मदा माँ के जल से भरे कलश यात्रा लेकर मातृ शक्तिओं ने उत्साह पूर्वक भव्य यात्रा निकाली । यह हनुमान जी ही कृपा है कि बारिश के रेड अलर्ट के वावजूद कलश यात्रा के दौरान वरुण देवता जी के आशीर्वाद से बारिश की एक बूँद भी इस कलश यात्रा में विघ्न नहीं बनी और निर्विघ्न रूप से यात्रा संपन्न हुई ।


