रिपोर्टर शैलेश पाठक
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी, नियमित, आकस्मिक निधि, अंशकालीन व रसोइया की 09 सूत्रीय मांगों के निराकरण बावत आज 04 अगस्त 2023 को जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख मांगे विभागीय परामर्शदात्री की बैठक कराना, आकस्मिक निधि भृत्य की नियमित पदस्थापना करने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालिन का दर्जा देने, कलेक्टर दर पर वेतन प्रदान किया जाने, रसोइया बहनों का मानदेय का भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, नियमित भृत्य से साफ सफाई झाड़ू पोछा बेकार के कार्य ना लेकर पदीय दायित्वों के अनुरूप कार्य लिया जाये, वेतनमान निर्धारण उच्चतर पद पर कार्य करने का लाभ अन्य संवर्ग की तरह प्रदान किया जाये, क्योंकि वर्तमान में अधिकांश कार्यालयों में नियमित भृत्य लिपिकीय कम्यूटर कार्यालयीन कार्य कुशलता पूर्वक कर रहे हैं, और शैक्षणिक योग्यता भी रखते हैं।


