कटनी। आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए आज पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीयों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में आज सेनानियों के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री सरदार भूपेंद्र सिंह भट्टी के उत्तराधिकारी सरदार संतोष सिंह भट्टी, स्वर्गीय श्री गुलाब दास गुप्ता के उत्तराधिकारी अरविंद गुप्ता, स्वर्गीय श्री शोभाराम तिवारी के उत्तराधिकारी रामेश्वर तिवारी, स्वर्गीय श्री सुखलाल बर्मन के उत्तराधिकारी अजय बर्मन, स्वर्गीय श्री गुलाब चंद गुप्ता के उत्तराधिकारी जवाहर गुप्ता, स्वर्गीय श्री पंच कौड़ी लाल नामदेव के उत्तराधिकारी पुन्नूलाल नामदेव, स्वर्गीय श्री नर्मदा प्रसाद नामदेव के उत्तराधिकारी छंगेलाल नामदेव, स्वर्गीय श्री राजाराम स्वर्णकार के उत्तराधिकारी पुरुषोत्तम दास सोनी, स्वर्गीय श्री बद्री प्रसाद वर्मा के उत्तराधिकारी श्रीमती अनीता वर्मा, स्वर्गीय श्री भीखम नायक के उत्तराधिकारी अशोक नायक, स्वर्गीय श्री छेदीलाल के उत्तराधिकारी रामकिशोर बढ़ई, स्वर्गीय श्री शोभाराम त्रिपाठी के उत्तराधिकारी मनीष त्रिपाठी, स्वर्गीय श्री बाबूलाल नायक के उत्तराधिकारी मधु नायक, स्वर्गीय श्री वीर चंद जैन के उत्तराधिकारी अनुपम जैन, स्वर्गीय श्री भैया जी के उत्तराधिकारी नारायण धुरिया, स्वर्गीय श्री गुलाब दास गुप्ता के उत्तराधिकारी मुकुंद गुप्ता, स्वर्गीय श्री श्याम लाल सोनी के उत्तराधिकारी प्रदीप सोनी, पंडित स्वर्गीय श्री शंकर लाल दुबे के उत्तराधिकारी सुरेंद्र दुबे का हालचाल पूछते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए एवं शाल श्रीफल देते हुए उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में यदि सभी खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं तो यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत है उन्होंने देश को स्वतंत्र करने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है हमारे पास जो कुछ भी है वह हमारी मातृभूमि का दिया हुआ है उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सभी एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश को सशक्त बनाने में योगदान दें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, सूबेदार अंजू लकड़ा, सूबेदार सोनम उइके एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


