कटनी (4 अगस्त ) – माननीय प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार द्वारा 6 अगस्त को कटनी रेल्वे के तीन स्टेशन कटनी मेन जंक्शन, कटनी मुडवारा जंक्शन तथा कटनी साउथ जंक्शन के पुर्नविकास कार्य के शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जंक्शन पर कनेक्टिविटी बी०एस०एन०एल० के ओल्ड एक्सचेंज और आयुध निर्माणी कटनी एक्सचेंज से की गई है।
अपर जिला मजिस्टेªट कटनी नें आदेश जारी कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, संभागीय प्रबंधक, एम्०पी०आर०डी०सी० जबलपुर /सागर / रीवा, परियोजना प्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण जबलपुर, अधीक्षण यंत्री, मध्यप्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी, आयुक्त नगर निगम कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री, प्रधानमंत्री ग्राम सडक परियोजना, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें,परियोजना प्रबंधक, म0प्र0 अर्बन डेवलपमेंट कंपनी कटनी सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कटनी रीठी, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़, बडवारा को कार्यक्रम के दौरान संचार सेवायें निर्बाध रखनें हेतु कटनी जिले के सभी एक्सचेंज पॉईन्ट मुख्यतः कटनी मेन एक्सचेंज, ओल्ड एक्सचेंज, अशोक कॉलोनी एक्सचेंज, आयुध निर्माणी एक्सचेंज, एन०के०जे० एक्सचेंज, माधवनगर एक्सचेंज में 05 एवं 6 अगस्त को विद्युत प्रवाह व्यवस्था को सुचारू रखा जाये तथा किसी भी प्रकार की खुदाई का कार्य न करने के निर्देश दिए है।
कार्यक्रम यात्रा के दौरान अनवरत कनेक्टिविटी के लिए कटनी जिले के सभी प्रमुख आंतरिक और बाहरी मार्गों पर व आने वाले स्थानों टिकुरी एक्सचेंज, कलेक्ट्रेट एक्सचेंज, स्लीमनाबाद, झुकेही, हन्य सिस्टम एक्सचेंज पॉईन्ट मार्गों पर किसी भी विभाग, इकाई, एजेन्सी अथवा संस्था द्वारा बीएसनल की केबल अंडरग्राउण्ड एवं ओव्हर हैड केबल, ऑप्टिकल फायबर केबल को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए किसी भी प्रकार के खुदाई का कार्य न करने हेतु निर्देशित किया है।


