रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं के सम्मान के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित कर रहे लाडली बहना योजना के प्रथम चरण में उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को 12 सौ करोड रुपए की राशि एक क्लिक के साथ उनके खातों में डाली। अब दूसरा का चरण प्रारंभ प्रदेश में हो गया है । जहां भी हम अपने केंद्र पर रहते हैं वहां पूरी ताकत के साथ इस योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने हेतु उनके फार्म भरवाए ताकि उनके खातों में ₹1000 की प्रतिमाह राशि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा डाली जा सके। यह योजना हमारी मातृशक्ति को गौरवान्वित कर रही है उक्त बात महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ.कायनात काजी ने राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम पुरानी इटारसी मंडल सुदामा भवन में मुख्यमंत्री लाडली बहन हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कही । जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने बताया डॉ.कायनात काजी के जिले में दो दिवसीय प्रवास के दौरान द्वितीय दिवस पर नर्मदापुरम के जिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना कि हितग्राहियों से संवाद किया। तथा सिवनी मालवा विधानसभा में स्व सहायता समूह से संपर्क किया । उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोटे अनाज को हर समाज तक जाग्रता लाने के लिए महिला मोर्चा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। समस्त महिला कार्यकर्ता उत्सव बनाकर मोटे अनाज को किस तरह प्रयोग किया जाए जिसकी समझाएं घर की ग्रहणी बहनों को दी जाए ताकि वे अच्छे से अच्छे मोटे अनाज का भोजन बनाकर अपने परिवार को खिलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना सके। इस दौरान विधायक डॉ सीताशरण शर्मा,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्वती शर्मा,जिला महामंत्री मालती गौर,जिला महामंत्री ममता नागवंशी, जिला मीडिया प्रभारी कीर्ति वर्मा,अनिता श्रीवास्तव, अपेक्षा शुक्ला, श्वेता त्यागी, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा,इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, पुरानी इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, इटारसी महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति भदौरिया,पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष बबिता चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।