रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मां नर्मदा की पवित्र नगरी नर्मदापुरम में रविवार के दिन अग्रवाल समाज नर्मदापुरम (सिरोंजिया) के तत्वधान में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज सम्मेलन समिति के सहयोग से प्रथम परिचय सम्मेलन सेठानी घाट स्थित अग्रसेन विश्रांति भवन में आयोजित किया गया। अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी उमंग अग्रवाल ने बताया कि भगवान बांके बिहारी, माता महालक्ष्मी एवं भगवान अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन करने के उपरांत कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विशेष अतिथि महेन्द्र यादव, मनमोहन अग्रवाल अध्यक्ष भोपाल, महेशचन्द्र गर्ग अध्यक्ष सिरोज के द्वारा परिचय पुस्तिका का विमोचन किया गया। तत्पश्चात अग्रवाल समाज के मार्गदर्शक वरिष्ठ सदस्यों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का अभिनन्दन किया गया।
अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश ऐरन ने बताया गया कि विभिन्न प्रदेशों में 102 सम्मेलन प्रतिमाह आयोजन उपरांत, 103 वाँ परिचय सम्मेलन अग्रवाल समाज नर्मदापुरम के पूर्ण सहयोग से आज आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेश भर के सौ से अधिक सामाजिक बेटा-बेटियों द्वारा अपना अपना परिचय दिया। परिचय सम्मेलन में सहभागिता हेतु प्रदेश भर से हजारों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
पुस्तिका में 5 से अधिक राज्यों के युवक-युवतियों की जानकारी –
इस अवसर विमोचित परिचय पुस्तिका में 5 से अधिक राज्यों के अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के कलर फोटो सहित पारिवारिक जानकारियां समाहित है। देर रात तक चले कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज से आनंद अग्रवाल अध्यक्ष, मोहनलाल अग्रवाल उपाध्यक्ष, अरुण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, प्रकाश अग्रवाल सचिव, सुरेशचंद्र अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, नरेंद्र अग्रवाल मंदिर प्रभारी, अशोक अग्रवाल, चंद्रकांत अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, केके अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की सीनियर एवं जूनियर दोनो महिला मंडलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


