माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पौधारोपण किया गया
रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नव हरितिमा स्वच्छ हवा हरित समृद्ध धरा कार्यक्रम मध्यांचल पूर्वी मध्यप्रदेश नर्मदापुरम मे रखा गया। उसी कार्यक्रम के तहत आज सिवनीमालवा माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नरेंद्र सारड़ा की बाड़ी में महिला मंडल द्वारा पेड़ लगाकर पौधारोपण किया गया महिलाओं द्वारा नीम, आम, एलोवेरा गुलाब, जामुन, नीलगिरी आदि के पेड़ लगाए गए। महिला मंडल द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अशोक साहू द्वारा किया गया। महिला मंडल में जिला संचालिका सुनीता सारडा, अध्यक्ष नीरू राठी, वर्षा सारडा, शीला सारडा, खुशबू सारडा, अनुपमा तोषनीवाल, पूजा खडलोया, शीला खडलोया, श्वेता साहु, प्रियंका सारडा, नरेन्द्र सारडा, ओपी सारडा, संदीप माहेश्वरी, विनीत राठी सहित माहेश्वरी समाज के सदस्य उपस्थित थे।


