रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नर्मदापुरम में आरकेटीसी रेत कंपनी का ठेका समाप्त हो चुका है। जिले में रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगी हुई है। एनजीटी की रोक के बाद भी नर्मदापुरम में बड़ी मात्रा में 118 रेत खदानों से अवैध उत्खनन परिवहन की शिकायतें मिलती रही है और खनिज विभाग भी मुस्तैदी से अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही करता आ रहा है। बीती रात 10 बजे कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के नेतृत्व में अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर के दिशा निर्देशन में राजस्व पुलिस और खनिज की संयुक्त टीम के द्वारा की गई है । जिसके तहत रात 10 बजे के करीब पवारखेड़ा रेत खदान से दर्जनों डंपर से अवैध उत्खनन कर परिवहन की शिकायत के चलते संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की जिसमें पवारखेड़ा खदान से अवैध रेत का परिवहन करते 5 डंफर को पकड़ा गया । छापामार कारवाई में ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग खड़े हुए। उक्त 5 डंपर को माखन नगर थाने की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। सयुक्त छापामार कार्रवाई के दौरान निम्साडिया रेत खदान से भी एक डंफर अवैध रेत का परिवहन करते पकड़ाया है। जिसे देहात थाना नर्मदापुरम की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है । आपको बता दें कि खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के नेतृत्व में खनिज टीम लगातार अवैध उत्खनन परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करता आ रहा है जिसके चलते रेत माफियाओं में खासा हड़कंप मचा हुआ है। उक्त कारवाई में तहसीलदार माखननगर सुनील गढवाल ,जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम, खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान, कृष्ण कांत,पटवारी सहित पुलिस एवं राजस्व की टीम मौजूद रही। जब्त डंपरो को माखननगर थाना सहित देहात थाना में खड़ा किया गया हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त टीम की कारवाई सुबह चार बजे तक चली हैं।


