• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कुढ़िया धाम रोहनिया और कटाएघाट को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 29, 2023
in कटनी
0
*कुढ़िया धाम रोहनिया और कटाएघाट को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला प्रशासन की विशेष पहल पर तैयार हुई कार्ययोजना*

*जिले में पर्यटन को प्रोत्साहित और विकसित करने पहल*

कटनी। जिले में पर्यटन के क्षेत्र में प्रचुर संभावनाओं के मद्देनजर इन्हें प्रोत्साहित और विकसित करने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष कार्ययोजना तैयार कर उस पर कार्य किया जा रहा है।
*99.54 लाख की लागत से होगा कुढिया धाम रोहनिया का कायाकल्प*
कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रोहनिया में स्थित कुढिया धाम आश्रम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल को पत्र भी लिखा गया है। साथ ही गत माह हुई जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में इस विषय पर विचार विमर्श कर कुढिया धाम रोहनिया के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक विभागीय स्वीकृति प्राप्त कर पहल करने निर्देशित भी किया गया था। उल्लेखनीय है कि ग्राम रोहनिया अंतर्गत कुढिया धाम में प्राचीन प्राकृतिक कुंड, प्राचीन गुफाएं और झरने जैसे कई दार्शनिक स्थल हैं। साथ ही इस स्थल के प्रति क्षेत्रवासियों में खासी रुचि और आस्था है। इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव भी पारित है। इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर इसे जिले के एक अच्छे दार्शनिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जिला प्रशासन प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों के तहत कुढिया धाम रोहनिया की 0.75 हेक्टयर शासकीय जमीन में 99.54 की लागत से घाट एवम् सीढ़ी निर्माण, दिवस बसेरा, कंपाउंड वॉल, चैनलिंग फेंसिंग, गाजिबो सहित अन्य निर्माण कार्य किए जायेंगे।
*मकर संक्रांति पर लगता है यहां मेला*
काबिलेगौर है कि दतला नदी के किनारे स्थित कुढिया धाम प्राकृतिक स्थल में मकर संक्रांति के अवसर पर एक माह तक मेले का आयोजन किया जाता है। यहां पर पिंडदान, मुंडन, तर्पण, स्नान आदि के लिए स्थानीय और आसपास के क्षेत्र के लोगों का तांता लगा रहता है।
*294.86 लाख की लागत से कटायेघाट को विकसित करने कार्ययोजना तैयार*
ग्राम रोहनिया के कुठियाधाम की तरह ही कटनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित शहर के मुख्य रमणीक और प्राकृतिक स्थल कटाएघाट को भी बेहतर पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा पहल करते हुए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में चर्चा कर कार्ययोजना तैयार करने कहा गया था। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गौंटिया के निर्देशों के परिपालन में  मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम जबलपुर के कार्यपालन यंत्री द्वारा कटनी के कटाएघाट के विकास की विस्तृत कार्ययोजना राशि 294.86 लाख की तैयार की गई है। उक्त राशि से कटाएघाट के प्रवेश द्वार, कथा मंडप, टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग, चैनलिंक, फेंसिंग, स्ट्रीट फर्नीचर, लैंड स्केपिंग, प्रकाश और विद्युत व्यवस्था आदि विकास कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। जिसकी पर्यटन विभाग से स्वीकृति प्राप्त करने की कार्यवाही जारी है।
*शहर का एकमात्र रमणीक स्थल है कटाएघाट*
उल्लेखनीय है कि शहर की सीमा के अंतर्गत स्थित कटाएघाट शहर का एक मात्र प्राकृतिक रमणीक स्थल है। कटनी नदी के किनारे स्थित इस प्राकृतिक पर्यटन स्थल में भगवान बजरंगबली का गुफा के अंदर बना मंदिर, भगवान बांके बिहारी का मंदिर और नगर निगम का सुरम्य उद्यान है। यहां पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन भी विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दीपदान, छठ पूजा जैसे धार्मिक आयोजन भी प्रतिवर्ष होते हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रीठी विकासखंड की नयाखेड़ा और हथकुरी ग्राम पंचायतों में मनरेगा से 58 लाख से अधिक लागत के नवीन तालाब निर्माण के होंगे कार्य*

रीठी विकासखंड की नयाखेड़ा और हथकुरी ग्राम पंचायतों में मनरेगा से 58 लाख से अधिक लागत के नवीन तालाब निर्माण के होंगे कार्य*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d