कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते गुरुवार को बड़गांव में आयोजित विकास पर्व के आयोजन के दौरान मंच से मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना अंतर्गत चयनित 8 युवाओं को खाद्यान्न परिवहन हेतु एक करोड़ 93 लाख 78 हजार 704 रुपए मूल्य के 8 वाहनों की चाबी प्रदान की।
मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत
योजना अंतर्गत बेरोजगार युवकों को रोजगार दिए जाने के प्रावधान के तहत मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के प्रदाय केंद्र से उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री के परिवहन हेतु बेरोजगार युवकों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर वाहन प्रदान किए गए हैं। योजना के तहत वितरित किए गए 8 वाहनों में से 5 वाहन अशोक लीलैंड कंपनी के, दो वाहन टाटा मोटर्स कंपनी के ,तथा एक वाहन आयशर मोटर्स कंपनी का है। जिन हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवा अन्नदूत योजना के तहत वाहन की चाबी सौंपी है, उनमें राहुल सिंह, रंजीत कुमार, शंकर पटेल ,दिलीप कुमार पटेल ,रविंद्र कुमार चौधरी, रमेश बर्मन और सीताराम शामिल है।


