संवाददाता -भूनेश्वर केवट
मंडला -मध्यप्रदेश में लगातार जन जन तक सरकार के कार्यों को पहुंचाने विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते आज मंडला जिले के बिछिया जनपद की ग्राम पंचायत लफरा में विकास पर्व मनाया गया विकास पर्व में क्षेत्रीय पंचायत ककैया, बोकर ,आमाडोंगरी ,मांगा एंव
लफरा पंचायतों के समस्त शासकीय कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण शामिल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम लगभग 45 लाख के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तार से जानकारी आम जनता को दी।


