कटनी ( 28 जुलाई) – कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में संस्थान विकास समिति जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह, नगर निगम उपायुक्त पवन अहिरवार, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एम.पी.डुंगडुंग प्रोफेसर डाइट योगेन्द्र असाटी, छात्र विभांशु सिंह एवं महरूत खातून सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा छात्रों की संख्या की जानकारी ली जाकर उनकी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उनके साथ बैठक आहूत कर बाहर रहने मंे छात्रों को होने वाले व्यय की जानकारी एकत्रित कर उनकी सहमति के आधार पर मैस, हॉस्टल व्यवस्था, खेल कूद व्यवस्था केयर टेकर, सुरक्षा गार्ड आदि में होने वाले व्यय की जानकारी से छात्रों को अवगत कराकर उपरोक्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में परिषद की बैठक के दौरान संस्थान विकास समिति की सदस्य श्रीमती मुजुला विश्वकर्मा प्राधानाध्यापक शासकीय माध्यमिक शाला राबर्ट लाईन के सेवानिवृत्त होने के कारण नवीन सदस्य के मनोनयन तथा अकादमिक पद पूर्ति शासकीय प्राथमिक शालाओं तथा माध्यमिक शालाओं मंे कार्यरत अतिशेष शिक्षकों को डाइट में अध्यापन कार्य हेतु विचार विमर्श किया जाकर स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक के दौरान स्वान कनेक्शन के नेटवर्क न मिलने के कारण कार्य प्रभावित होनें की समस्या से अवगत कराये जाने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर समस्या का निराकरण करानें के निर्देश दिए गए। डाइट कटनी के केन्द्रीय विद्यालय पहुंच मार्ग एवं तिलक कॉलेज रोड पहुंच मार्ग के साईन बोर्ड लगवानें तथा रोड की लाईट की समस्या के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नगर निगम उपायुक्त पवन अहिरवार एवं उपयंत्री जे.पी.सिंह बघेल को निर्देशित किया गया।
संस्थान मंे पुरूष छात्रावास एवं चार आवासीय कक्षों की मरम्मत एवं रंगाई पुताई, वाहन स्टेण्ड, टायलेट, मेन गेट पर साईन बोर्ड बाउन्ड्रीवाल आदि के संबंध मंे नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करनें के साथ ही सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्रावधान अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


