जेपीवी डीएवी विद्यालय में आज अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ ।
जिसमें नवनिर्वाचित छात्र परिषद के छात्रों को बैचेस प्रदान किए गए एवं उन्हें विद्यालय के प्रति कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई गई।
समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय चेयरमैन श्री गोकुल दास विश्वकर्मा रहे विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा विश्वकर्मा और श्रीमती प्रभांशु चमडिया रहे ।
विद्यालय प्राचार्य श्री एसके सिन्हा जी ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर वेद मंत्रोच्चार के साथ किया। समारोह में नवनिर्वाचित हेड बॉय 12वीं कॉमर्स के छात्र सूर्यांश नामदेव एवं हेड गर्ल अनुष्का जैन को सर्वप्रथम बैच प्रदान किए गए ।
वॉइस हेड बाय ग्यारहवीं कॉमर्स के अभिषेक सेठी बने तथा इस हेड गर्ल 11 वीं विज्ञान की छात्रा तृप्ति पांडे बनी।
चारों सदनों के हाउस पर्फेक्ट इस प्रकार रहे दयानंद सदन से शुभम चेतवानी एवं निधि बलानी अरविंद सदन से अंश जेठानी और अरुणिमा नायक विवेकानंद सदन से दिव्यांशु मरकाम एवं अथर्व मिश्रा तथा श्रद्धानंद सदन से हर्ष जैन एवं खुशी पटेल।
हिंदी विषय की कोऑर्डिनेटर्स विवेक कुमार पंडित तथा अंग्रेजी कोआर्डिनेटर सानिया ठाकुर बनी सांस्कृतिक गतिविधियों के कोऑर्डिनेटर अनुष्का पटेल एवं कृतिका शर्मा
स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर देव जलोना एवं पृथ्वी मोटवानी तथा विज्ञान कोआर्डिनेटर सॉरेस पाल एवं ईशान श्रीवास्तव बने।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्री एस.के. सिन्हा ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को बधाइयां दी एवं उन्हें विद्यालय के प्रति दायित्व के पालन हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्र परिषद का विद्यालय हेतु महत्व बताया और उन्हें नैतिक दायित्व के पालन की प्रेरणा दी ।
अंत में नवनिर्वाचित परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई गई ।
मंच संचालन श्रीमती जिलपा अब्राहम ने किया। समारोह की विधिवत तैयारी एवं मार्गदर्शन श्री समीर दास एवं नीना बिलैया ने किया।



