पूज्य गुरुदेव डॉ रजनीश शास्त्री से लिया आशीर्वाद*। कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गहोई वैश्य समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण में जागृति समिति पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया तदोपरांत महापौर श्रीमती सूरी ने विद्वान कथावाचक आचार्य डॉ रजनीश शास्त्री जी से आशीर्वाद लेकर शहरवासियों के मंगलमय एवं सुख समृद्धि जीवन की कामना की। इस दौरान इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी श्रीमती प्रभा गुप्ता श्रीमती सुमित्रा रावत सहित गहोई समाज के वरिष्ठ कनिष्ठ जेस्ट श्रेष्ठ भक्तगणों की उपस्थिति रही।


