कपिल जांगलवा
अखिल विश्व गायत्री परिवार आलोट के द्वारा रविवार को 81 घरों में एक साथ एक समय में यज्ञ आचार्य द्वारा घर घर यज्ञ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ पंडित गोपाल कृष्ण दुबे ने तबला वादक यशवंत दुबे के साथ प्रस्तुत किया हम गांव गांव और नगर नगर में मिलकर यज्ञ कराएं यज्ञ पिता गायत्री मां को हर घर में पहुंचाएं और उसके बाद कुमारी निशा धनोतिया द्वारा नीव के पत्थरों यह मिशन का भवन है युग युगों तक रहेगा तुम्हारा ऋणी गीत की प्रस्तुति दी गई
81 घरों के यज्ञ को संपन्न करवाने के लिए विभिन्न जगह से पधारे यज्ञाचार्यो द्वारा वैदिक पद्धति से यज्ञ संपन्न करवाया गया ग्रह ग्रह यज्ञ योजना के अंतर्गत ताल से पधारे संजय गुप्ता विशेष उद्बोधन दिया गया अशोक शर्मा सीएमओ रिटायर, अशोक भंडारी आदि ने गायत्री परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका निस्वार्थ समर्पण सराहनीय गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, शंकर लाल पंचाल बसंती लाल भरावा शिवनारायण चौहान किशोर कुमार जंगलवा वीरेंद्र सिंह सोलंकी बसंत मारकंडे कैलाश दुबे कन्हैया लाल सागर वंशी बाबूलाल पांचाल सत्यनारायण पाचाल राजेंद्र शर्मा जन्मेजय पाटीदार श्रीमती पाटीदार के साथ-साथ महिला मंडल गिरजा पांचाल आशा शर्मा रेणुका खेतला प्रेमलता सोनी मुन्ना बेन आदि का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन पंडित गोपाल कृष्ण दुबे ने किया और आभार मुख्य ट्रस्टी शांतिलाल कामरिया द्वारा व्यक्त किया गया