गुरूनानक वार्ड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर झूलेलाल चालिहा समिति द्वारा रोजाना विविध, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। सुबह, शाम भजन कीर्तन, आरती, पल्लव व दीनबंधु भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि झूलेलाल चालीहा महिला समिति द्वारा मंदिर मैं महिलाओं व बचों की अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस अवसर पर
झूलेलाल चालिहा सम्मति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक कटाये घाट के तट पर जल देवता की पूजा अर्चना भजन कीर्तन ,अखो पल्लव ,आरती व दीप दान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चालीहा महोत्सव समिति के त्रिलोकचंद भोजवानी, श्रीचंद भाटिया ,हरीश बहलानी, नेवंदराम खूबचंदानी, अमर चेतवानी, महेश बहलानी, सुरेश गांधी, राजकुमार खीयानी, अशोक रोहरा गोतम गलानी , संजय खूबचंदानी,मदन सेवलानी , अजीत केसवानी , मनोहर उधवानी , राजेश बनवारी नरेश छाबड़ा सुनील हसीजा, जुगल किशोर पांडेय ,महेश डोडानी व अन्य जनों ने श्रद्धालुओं से समस्त कार्यक्रमों में उपस्थिति की अपेक्षा की गई हैं।


