कटनी – विकास पर्व के अवसर पर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल नें शुक्रवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय संस्था के नवनिर्मित वर्कशॉप भवन का लोकार्पण किया। लाकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, विशिष्ट अतिथि दीपक टंडन सोनी जिला अध्यक्ष भाजपा तथा श्रीमती देववती पाण्डेय, संरपंच ग्राम पंचायत कछगवां की मौजूदगी रही ।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संस्था के वर्कशॉप भवन का निर्माण कार्य 155 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। वर्कशॉप भवन एक महत्वपूर्ण कार्यशाला है क्योकि इसमें संस्था के सभी शाखाओं के विद्यार्थीयों को प्रथम वर्ष में प्रायोगिक कार्य करना होता है। इस संस्था में वर्तमान में चार शाखाएं सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा मेकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित हैं। जिनमें सम्मिलित रूप से लगभग 550 विद्यार्थी नियमित छात्र के रूप में अध्ययनरत हैं। संस्था द्वारा इस वर्ष नवीन शाखा माइनिंग एण्ड माइन्स सर्वेयिंग प्रारंभ करने हेतु प्रस्ताव डीपीआर सहित शासन की अनुमति हेतु प्रेषित किया गया है ।
शुक्रवार को इस कार्यक्रम में पीआईयू पीडब्ल्यूडी के अधिकारी डी के मिश्रा, एस डी पटेल, एन के मिश्रा, रविन्द्र जायसवाल सहित संस्था के प्राचार्य नरेन्द्र बरखेडकर सहित अन्य सभी अधिकारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#विकास_पर्व_मध्यप्रदेश
#विकासपर्व


