छिन्दवाड़ा:– 23 जुलाई दिन रविवार को होने वाले नेशनल योगा स्पर्धा में कोलकाता
में फर्स्ट ऑल इंडिया ओपन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी जिसमें जिले से 40 बच्चो का दल कोलकाता के लिए रवाना किया गया । सीनियर योग विशेषज्ञ डॉ रामशंकर दियावार ने बताया कि नेशनल चैंपिशिप में कई राज्यों की टीम शमिल होगी खिलाडियों की स्पर्धा सभी उम्र ग्रुप के अनुसार सपन्न होगी । छिंदवाड़ा जिले के खिलाड़ी कोलकाता मे अपना योग आसन का हुनर का प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करेंगे।

महिला कोच योगाचार्या नीलिमा साहू, पुरुष कोच अर्जुन कामडे, शैलेंद्र दुबे के मार्गदर्शन में विभिन्न महिला और पुरुष उम्र के ग्रुप मे 7 वर्ष से 60 वर्ष के खिलाडी 50 से 60 उम्र महिला ग्रुप मे श्रीमती सुनीता रानी अग्रवाल, श्रीमती दुर्गा पवार, 30 से 40 उम्र ग्रुप में हीना पवार, प्रभा लोधी, श्वेता रानी, पूजा बुनकर, पूनम चौरे, 20 से 30 उम्र में नेहा पवार, रीना, संध्या, शर्मिला, दीपिका सिडाम, पुरुष वर्ग में प्रवीण चंद्रवंशी, गगन उसरेथे, ओम त्रिपाठी, अंशुल शर्मा,
7 से 18 वर्ष मे आराध्या दियावार वेदिका शिवहरे, सूर्यांश, सर्वज्ञा, यशस्कर् त्रिपाठी, रुद्र, लक्ष्य तनुजा वर्मा रिया खुबले अंश मदनकर चिरायु चोरिया रोशन मरकाम हिरासिंग आदि बच्चे प्रतिनिधित्व करेंगे इस मौके
पीजी कॉलेज के खेल अधिकारी डॉ सुशील कुमार पटवा, अनिल झरबडे, एवं बलराम खुबेले बालक छात्रावास अनुराग शर्माऔर पालक गणों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


