• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शासकीय कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण,अधिकारियों को कार्यालयीन व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने की दी हिदायत,न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर सहकारिता के रीडर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
July 21, 2023
in नर्मदापुरम
0
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शासकीय कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण,अधिकारियों को कार्यालयीन व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने की दी हिदायत,न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर सहकारिता के रीडर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। सबसे पहले कलेक्टर तहसील कार्यालय नर्मदापुरम पहुंचे उन्होंने यहां ग्रामीण और नगर तहसील के राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थित देखी। उन्होंने सीमांकन , नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती की प्रक्रणवार समीक्षा की। रीडर लॉगिन में लंबित आरसीएमएस प्रकरणों की भी स्थिति देखी। उन्होंने तहसीलदार नगर और ग्रामीण को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों को व्यवस्थित रूप से दर्ज कर उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों में रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के संबंध में कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किए जाए।
इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में पशुओं की दवाईयों की उपलब्धता एवं वितरण , कर्मचारियों के रोस्टर रजिस्टर, सेवा पुस्तिका और लेखा संबंधी कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं और संबंधित लिपिक को निर्देशित किया कि कर्मचारियों के रोस्टर का नियमानुसार संधारण किया जाए। ताकि आरक्षण प्रक्रिया का पालन करते हुए कर्मचारियों की भर्तियां की जा सकें।
उन्होंने कार्यालय उपयुक्त सहकारिता का भी निरीक्षण कर सहकारिता संबंधी न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने और नोटिस जारी करने के बाद भी आवश्यक कार्यवाही नहीं करने पर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 2 सप्ताह में प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर उपायुक्त सहकारिता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यालय उद्यानिकी विभाग का निरीक्षण कर अग्रिम समायोजन के प्रकरणों और सेवा संबंधी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय सामाजिक न्याय विभाग का भी निरीक्षण कर कार्यलायीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रियंका जी, मध्यप्रदेश आकर झूठ मत बोलिए…  किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी ने कई योजनाएं बनाईं, कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।  कांग्रेस की सरकार में किसानों को 18% ब्याज पर कर्ज मिलता था, हमने इसे धीरे-धीरे कम कर 0% किया।

प्रियंका जी, मध्यप्रदेश आकर झूठ मत बोलिए... किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी ने कई योजनाएं बनाईं, कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस की सरकार में किसानों को 18% ब्याज पर कर्ज मिलता था, हमने इसे धीरे-धीरे कम कर 0% किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d