कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने इंदिरा गांधी वार्ड बालाजी नगर में पुरवार स्कूल से लेकर वल्लभ नगर मुख्य मार्ग सीसी रोड तक 19 लाख 17 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली डब्ल्यूबीएम सड़क का निगमाध्यक्ष मनीष पाठक स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू,सीमा श्रीवास्तव, राजेश भास्कर ओमी अहिरवार एवं सम्मानीय वार्ड की देवतुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति में पुरवार विद्यालय की छात्रा पूजा सेन एवं लक्ष्मीबाई से भूमि पूजन कराया। उल्लेखनीय है कि बालाजी नगर के निवासियों द्वारा लंबे समय से उक्त रोड निर्माण को लेकर मांग की जा रही थी। जिसको महापौर श्रीमती सूरी द्वारा शहर हित एवं विकास को दृष्टिगत रखते हुए अभिलंब निर्णय लेते हुए डब्ल्यूबीएम सड़क बनाने का रास्ता प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा कि हर स्तर पर शहर का चहुमुखी विकास किया जाएगा। इसके लिए शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान स्थानीय सांसद बीडी शर्मा सहित शीर्ष नेतृत्व का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। और रहेगा।
भूमि पूजन के दौरान पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव राजेश भास्कर ओमेंद्र अहिरवार पूर्व पार्षद डब्बू रजक स्थानीय निवासी नीरज दुबे प्रमोद मिश्रा सुभाष साहू राजकुमार टीपा आशीष बरसैया जितेंद्र मिश्रा बाल्मीकि मिश्रा संजय दुबे मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने महापौर श्रीमती सूरी द्वारा डब्ल्यूबीएम सड़क बनाए जाने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।


