• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

4 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी 1 चिकित्सा अधिकारी, 1 नर्सिंग आफिसर सहित 1 एएनएम व 1 सी.एच.ओ को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

प्रसव के रेफरल मामलों पर लापरवाही करनें पर

by Manish Gautam Chiefeditor
July 19, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (19 जुलाई ) –     कटनी जिला चिकित्सालय में रिफर होने वाले समस्त प्रसव प्रकरणों के ऑडिट उपरांत रिपोर्ट कटनी कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की ओर प्रेषित की जाती है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव के रेफरल प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा की जा रही है।

नही की नियमानुसार जांचें

            विगत दिवस स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान विगत 17 जुलाई को जिले के सी.एच.सी बहोरीबंद के चिकित्सा अधिकारी व नर्सिंग आफिसर सहित उपस्वास्थ केन्द्र सिहुडी में पदस्थ  सी.एच.ओ एवं ए.एन.एम द्वारा गर्भवती महिला को प्रसव हेतु जिला चिकित्सालय रिफर करना सही नहीं पाया गया। गर्भवती महिलाओं की एएनसी के दौरान नियमानुसार एक भी जांचें नही किये जाने को हीलाहवाली एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता का द्योतक के साथ ही बेवजह रूप से प्रसव के प्रकरण को रेफर करना भी जिम्मेदारी से बचना मानते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा गहन नाराजगी व्यक्त की जाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी करनें के निर्देश दिए है।

इन चार स्वास्थ्य कर्मियों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

            कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उक्त चारों स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाकर दो दिवस में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है उनमें सी.एच.सी बहोरीबंद ब्लॉक बहोरीबंद के चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ यादव तथा नर्सिंग आफिसर मीनाक्षी पिल्लै एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र सिहुडी की ए.एन.एम अन्नशीला कुजूर व सी.एच.ओ निधि नामदेव का नाम शामिल है। इन्होनें ए.एन.सी के दौरान गर्भवती महिलाओं की एक भी जाचें नहीं की थी तथा जिला चिकित्सालय द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु रेफर किया जाना सही नहीं बताया गया।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि हम सबको जिंदगी बचाने का दायित्व नियति और सौभाग्य से मिला है। इसलिए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में सीमित संसाधनों के बाद भी बेहतर और कारगर प्रयास किये जाने चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर अमल सुनिश्चित किया जाये।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

975 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 25 लीटर अवैध हांथ भट्टी मदिरा जप्ती आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.