ग्राम सेवन में श्री हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी संघ परंपरा अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवा ध्वज का पूजन की गया एवम सभी स्वयंसेवकों ने समर्पण भी किया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता धर्मेंद्र राय ने गुरु पूर्णिमा पर्व के इतिहास को बताते हुए गुरु शिष्य परंपरा पर विचार वयक्त किए तथा संघ में गुरु स्थान पर भगवा ध्वज के पूजन के इतिहास को बताते हुए राष्ट्र उत्थान के लिए समाज जागरण हेतु सज्जन शक्ति के एकत्रित आने का आवाहन किया।इस अवसर पर महादेव कुशवाहा एवम सुरेंद्र सिंह लोधी उपस्थित थे।



