• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर के नवाचार की सफलता और सार्थकता से बढ़ा उत्साह, जिले के 13 छात्रावासों में स्थापित होगी लाइब्रेरी

by Manish Gautam Chiefeditor
July 19, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर के नवाचार की सफलता और सार्थकता से बढ़ा उत्साह, जिले के 13 छात्रावासों में स्थापित होगी लाइब्रेरी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। छात्रावासी बालिकाओं में भाषा ज्ञान और साहित्य बोध बढ़ाने और पढ़ने की रुचि विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा करीब 6 माह पूर्व किए गए नवाचार के सुखद और उत्साहजनक परिणाम सामने आने के बाद जिले में इसे अब और अधिक व्यापक रूप प्रदान किया जा रहा है। जिले में जिला शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित 13 और आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित 1 छात्रावास के बाद अब इस नवाचार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित सभी 13 छात्रवासों में प्रारंभ किया जा रहा है। पिछले कुछ माह से इसको लेकर कलेक्टर श्री प्रसाद के मार्गदर्शन में की जा रही तैयारी अब मूर्तरूप लेने जा रही है।
*नो बुके जस्ट ए बुक ने किया जनता को प्रेरित*
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्हें मुलाकात और कार्यक्रम दौरान बुके की बजाय बुक भेंट करने की अपील की गई थी। कलेक्टर श्री प्रसाद की इस अपील का जनता पर गहरा असर दिखा और उनकी इस अपील से प्रेरित होकर न सिर्फ उनसे मिलने आने वाले आगंतुकों और कार्यक्रम आयोजकों ने उन्हें किताबें भेंट की बल्कि उनकी अपील और छात्रावासों में पुस्तकालय स्थापित करने के पुनीत कार्य में अपना योगदान देते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक पुस्तकें और उपयोगी साहित्य भी भेंट किया। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उन्हें उपहार स्वरूप मिली सभी पुस्तकों को जिले के सभी छात्रावासों में स्थापित पुस्तकालयों को भेंट किया जा रहा है।
*विशेषज्ञ पैनल ने किया है पुस्तकों का चयन*
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जिले में संचालित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के 7 और आदिम जाति कल्याण विभाग के 6 छात्रावासों में प्रारंभ होने जा रहे पुस्तकालयों के लिए पुस्तकों का चयन करने के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा छात्रावासी विद्यार्थियों के लिए सरल, सुपाठ्य, उत्कृष्ट और प्रेरक साहित्य और भाषा ज्ञान, बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास सहित सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का चयन किया गया है।
*विधायकों सहित जनप्रतिनिधि करेंगे इन पुस्तकालयों का उद्घाटन*
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले में जिला शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित सभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में नवाचार के रूप में इसी वर्ष 25 जनवरी को पुस्तकालय प्रारंभ कराए थे। जिसके बेहद सफल, सुखद और उत्साहजनक परिणाम सामने आए। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा स्वयं इन छात्रावासों में संचालित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया और छात्रावासी बालिकाओं में लाइब्रेरी से हो रहे व्यक्तित्व और बौद्धिक विकास का आंकलन किया गया। इसी नवाचार को व्यापक रूप देते जिले में गुरुवार 20 जुलाई को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के 7 और आदिम जाति कल्याण विभाग के 6 छात्रावासों में जनप्रतिनिधियों द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जायेगा। जिनमें राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित बालिका छात्रावास उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बड़वारा में जनपद अध्यक्ष बड़वारा श्री सुनील सिंह बघेल, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बहोरीबंद में बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडे एवम् अध्यक्ष जिला पंचायत

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230719-WA0015.mp4

श्रीमती सुनीता मेहरा, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ढीमरखेड़ा में बड़वारा विधायक श्री विजय राघवेंद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास कटनी में उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा, स्थानीय पार्षद श्रीमती राजकुमारी जैन, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रीठी में बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडे, जनपद अध्यक्ष रीठी श्री अर्पित अवस्थी और कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास विजयराघवगढ़ में विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जायेगा। वहीं आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित छात्रावासों शास. अनु. जाति उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, शास. आदिवासी कन्या छात्रावास एनकेजे में महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, शास. आदिवासी कन्या छात्रावास विलायतकला में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा जायसवाल, शासकीय आदिवासी कन्या छात्रावास घुघरा में जनपद अध्यक्ष रीठी श्री अर्पित अवस्थी, शासकीय आदिवासी कन्या छात्रावास ढीमरखेड़ा में श्रीकांत पटेल और शास. आदिवासी नवीन कन्या छात्रावास खिरहनी में नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जायेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
उज्जैन में महाकाल की सवारी पर थूँकने के तीन आरोपियों के घर अतिक्रमण गिराने पहुँची पुलिस, इलाक़े में बड़े पैमाने पर पुलिस तैनात देखिए वीडियों। ढोल-धमाके के साथ आरोपियों के मकान तोड़ने पहुंची

उज्जैन में महाकाल की सवारी पर थूँकने के तीन आरोपियों के घर अतिक्रमण गिराने पहुँची पुलिस, इलाक़े में बड़े पैमाने पर पुलिस तैनात देखिए वीडियों। ढोल-धमाके के साथ आरोपियों के मकान तोड़ने पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d