रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। स्कूल चलें हम अभियान के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने परिवहन दल के साथ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची, जहां अध्यनरत छोटे बच्चो के बीच पहुंचकर अकबर- बीरबल का पाठ पढ़ाते हुए जीवन में आने वाली मुसीबतों को बुद्धि और संयम से सामना करते हुए हल करने की सीख दी। इसके साथ –
साथ सड़क पर गाड़ी चलाते हुए या पैदल चलते हुए किन – किन नियमों का पालन करना चाहिए, इन बातो को आरटीओ अधिकारी द्वारा बच्चो को बताई गई। आरटीओ अधिकारी द्वारा बच्चो को पेंसिल कॉपियो का वितरण करने के साथ बेहतरीन भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया गया। स्कूल चलें हम अभियान के प्रांरभिक शुभ अवसर पर आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के साथ समस्त परिवहन विभाग की टीम तथा स्कूल प्रबंधन शामिल रहा।


