रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कुलामढी रोड़ स्थित
नर्मदा टाउनशिप कालोनी के रहवासियों ने कालोनी प्रांगण में कालोनी के गणमान्य नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। और बताया कि सावन के विशेष अवसर पर मंदिर प्रांगण में हरियाली बनाए रखने के लिए कॉलोनी वासी हमेशा श्रमदान करके कॉलोनी परिसर को स्वच्छता और शुद्ध वातावरण बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं । इसी तारतम्य में कॉलोनी वासियों ने आज सोमवार सावन के महीने को देखते हुए अपनी कॉलोनी को हरियाली स्वरूप देने के लिए फलदार पौधे लगाने का प्रण लिया । जिसे साकार करने के लिए आज कॉलोनी वासी कॉलोनी के प्रांगण में स्थित नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में पौधरोपण करने के लिए एकत्रित हुए । और नर्मदा टाउनशिप कॉलोनी के रहवासियों ने इस विशेष अवसर पर पौधरोपण भी किया। पौधरोपण करने वाले जिसमें प्रमुख रुप से बृजकिशोर पटेल,अशोक बाथरी, राकेश रैकवार,महेश नागा,नीरज ठाकुर एवं महिलाओं में पटेल अम्मा, श्रीमती नीलिमा नागा,श्रीमती मंजू गौर, श्रीमती वनिशा साहू व कालोनी के गणमान्य नागरिकों द्वारा कालोनी में वृक्षारोपण किया गया।


