खेत में लगे महुआ के पेड़ की डाल टूटने से मां बेटे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि सलैया चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम लालपुरा में रोज की तरह अपनी धान की तकाई करने महिला खेत जाती थी । आज दोपहर लगभग 3 बजे महिला सवितिया बाई आदिवासी पति धनीराम आदिवासी उम्र 22 वर्ष और पुत्र दीपक पिता धनीराम आदिवासी एक महुआ के पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे,तभी अचानक महुआ के पेड़ की मोटी डाल मां बेटे के ऊपर गिर गई जिसमे तत्काल की मां बेटे की मौत हो गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना सलैया चौकी में दी जानकारी लगते ही तत्काल चौकी प्रभारी अनिल पांडे घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए समुदायक केंद्र रीठी भेजा गया ।
हरिशंकर बेन
