• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

कुशल मैनेजमेंट के चलते 24 घंटे में पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा नगर में कहीं भी नहीं बनी जल संकट की स्थिति, यातायात बना रहा सुगम

by Manish Gautam Chiefeditor
July 16, 2023
in विदिशा
0
कुशल मैनेजमेंट के चलते 24 घंटे में पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा नगर में कहीं भी नहीं बनी जल संकट की स्थिति, यातायात बना रहा सुगम
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। नगर पालिका परिषद के कुशल मैनेजमेंट के चलते 24 घंटे के भीतर पाराशरी पाइप लाइन पुल की शिफ्टिंग कर ली गई। इस दौरान ना तो कहीं कोई टूट-फूट हुई और ना ही यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुआ। यहां तक की वार्ड वासियों को जलापूर्ति के लिए परेशान भी नहीं होना पड़ा। कुल मिलाकर नपा परिषद, व्यापारियों, दुकानदारों एवं सहित सभी के सहयोग से संपन्न हुए इस कार्य ने एक नया आयाम स्थापित किया है।
नगर पालिका परिषद द्वारा तय समय से पहले ही कर लिए गए पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए पहले से ही पूरी तैयारियां करके रूपरेखा बना ली गई थी। नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव , सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव सहित सभी पार्षदों ने इस कार्य को गंभीरता से लिया था और इंजीनियर, ठेकेदार सहित जल प्रदाय शाखा के समस्त कर्मचारियों की बैठक लेकर उक्त कार्य कैसे किया जाना है इसकी रणनीति बना ली गई थी।
पाराशरी पाइप लाइन शिफ्टिंग काम से पहले नपा ने नगर की जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कर दी थी साथ मुनादी कराकर 3 दिन जल प्रदाय बाधित रहने की सूचना नगर वासियों को दे दी थी। लेकिन 16 टेंकरो को जल प्रदाय के लिए तैयार रखा गया था, जिनकी जरूरत ही नहीं पड़ी। शुक्रवार की शाम से पाइपलाइन को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया था और 24 घंटे के भीतर ही यह काम पूरा कर लिया गया।
नगर पालिका परिषद में एक पंथ तीन काज करके नया उदाहरण भी पेश किया है। इधर पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा था और उधर इस मौके का फायदा उठाकर जल प्रदाय शाखा के कर्मचारियों ने पानी की टंकियों की सफाई का काम भी सकुशल निपटा लिया। एक बार फिर पानी की टंकी, वाटर वर्क्स की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई। इसके अलावा पुरानी पाइपलाइन को सड़क से हटवाकर नगर पालिका में सुरक्षित रखवा भी दिया गया है।

इनका कहना है
श्रीमती शशि अनिल यादव नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गंजबासौदा।
मैं सभी पार्षदों, नपा कर्मचारियों, ठेकेदार और पाइप लाइन शिफ्टिंग काम में लगी पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं। वाकई में यह कार्य 24 घंटे के अंदर करा लेना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे हमने सबके साथ मिलकर निपटा लिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
लगातार वर्षा से नदी-नाले उफनाए, लिंगा में दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, भीमगढ़ बांध के पांच गेट खोलने की तैयारी

लगातार वर्षा से नदी-नाले उफनाए, लिंगा में दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, भीमगढ़ बांध के पांच गेट खोलने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d