• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना युवाओं ने दिखाई अच्‍छी दिलचस्‍पी

by Manish Gautam Chiefeditor
July 15, 2023
in जबलपुर
0
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना  युवाओं ने दिखाई अच्‍छी दिलचस्‍पी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना :-
युवाओं ने दिखाई अच्‍छी दिलचस्‍पी
जिले में अब तक दस हजार से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन
काम सीखने के साथ-साथ कमाई करने की इस योजना में युवाओं को नजर आ रहा बेहतर भविष्‍य
#सीखो_कमाओ_योजना_MP
युवाओं को कौशल उन्नयन और रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई #मुख्यमंत्री_सीखो_कमाओ_योजना के प्रति जिले के युवाओं ने खासी दिलचस्पी दिखाई है । जिले में इस योजना के तहत अभी तक 10 हजार से अधिक युवा अपना पंजीयन करा चुके हैं । सीखने के साथ-साथ स्टाइपेंड के रूप में कमाई का अवसर देने की इस योजना के जरिये युवा अपना बेहतर भविष्य देख रहे हैं ।

मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत स्‍टूडेन्‍ट ट्रेनीज के तौर पर अपना पंजीयन करा चुकी हितकारिणी महिला महाविद्यालय जबलपुर की सबिस्ता नाज ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को शिक्षित बेरोजगारों के लिये शुरू की गई अनूठी योजना बताया। उसने कहा कि योजना में नये कोर्स सीखने के साथ हर माह मिलने वाली स्टाइपेंड से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और आहे चलकर वे बड़ी कम्पनियों में अच्छे वेतन पर नौकरी पा सकेंगे। इसी महाविद्यालय की बी ए की छात्रा महविश ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिये वरदान बताया । उसने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में लॉ असिस्टेंट के ट्रेड के लिये अपना पंजीयन कराया है । महविश ने इस योजना को प्रारंभ करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है । उसने कहा कि उन जैसे युवाओं के लिये यह पहली ऐसी योजना है जिसमें युवाओं की काम सीखने के साथ-साथ स्टाइपेंड के रूप में कमाई भी होगी ।

हितकारिणी महिला महाविद्यालय की ही छात्रा आकक्षरा कुशवाहा ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से मुख्यमंत्री सीखों-कमाओ योजना में स्टूडेंट ट्रेनीज के रूप में पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराने का आग्रह करते हुये कहा कि इस योजना के माध्यम से युवा पसंदीदा कोर्स में अपने कौशल को तराश सकेंगे । इसी महाविद्यालय में बी ए कर रही छात्रा सना अंसारी, सोनम पटेल, आफरीन और लक्ष्मी वंशकार ने भी मुख्यमंत्री सीखों-कमाओ योजना को शिक्षित बेरोजगार युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव रखने वाली योजना बताया । इन छात्राओं ने कहा कि युवा तभी अच्छा रोजगार पा सकेंगे जब उद्योगों या अन्य क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप उन्हें काम आता हो । इसी पहलू ने उन्हें मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रति सबसे ज्यादा आकर्षित किया है । छात्राओं ने बताया कि इस योजना से युवा अलग-अलग सेक्टरों के उद्योगों, कम्पनियों, सेवा प्रदाताओं या बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उन्हीं की जरूरत के मुताबिक विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे । इससे उन्हें इन संस्थानों का माहौल समझने भी मदद मिलेगी, उनका मनोबल बढेगा और आगे चलकर उन्हें अच्छे वेतन पर नौकरी मिल सकेगी । खुद का व्यवसाय या इकाई भी वे शुरू कर सकेंगे । इन सभी ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को युवाओं के भविष्य संवारने वाली योजना बताया और इसे प्रारम्भ करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्‍यक्‍त किया।

हितकारिणी महिला महाविद्यालय के स्वरोजगार केंद्र की प्रभारी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय की 17 छात्रायें मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत स्टूडेंट ट्रेनीज के लिये अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी है । उन्होंने बताया की शिक्षित बेरोजगार युवाओं को इस योजना में अपना बेहतर भविष्य नजर आ रहा है । ऊद्योग जगत की वर्तमान की जरूरत के मुताबिक काम सीखने के साथ-साथ उन्हें प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा । नये ट्रेड में प्रशिक्षित होने से उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर एवं एसपी ने किया कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने किया कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d