रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। आत्मानुशासन और अच्छा संगठन एक अच्छे नेता की पहचान होती है। कहा जाता है कि नेता जन्मजात होते हैं शोधकर्ताओं का कहना है कि ये व्यक्तिगत विकास के गुण हैं। एक अच्छा नेता कल के भविष्य का निर्माता होता है जो सकारात्मक सोच एवं कर्तव्य के प्रति ईमानदारी से अपना कार्य करता है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने में विद्यालय अहम भूमिका निभाता है। वर्धमान पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद के गठन हुआ और शपथ ग्रहण समारोह 15 जुलाई शनिवार को आयोजित किया गया । इस आयोजन के अध्यक्ष कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा रहे ।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया। तदुपरांत शाला के चेयरमैन प्रशांत जैन ने पुष्प- गुच्छ द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं तदुप्रांत स्वागत उद्बोधन भी किया। श्रीमती रचना जैन ने विशेष अतिथि नर्मदापुराम डॉ सीतासरन शर्मा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया शाला की छात्राओं ने गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति कर ईश आराधना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सर्वप्रथम हेड बॉय, हेड गर्ल एवं सभी केबिनेट मिनीस्टर ने अपना परिचय दिया, फिर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने हेड बॉय विशेष जैन, हेड गर्ल मिष्टी नवलानी के साथ अन्य मिनिस्टर को अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की रुपरेखा श्रीमती जयंती राय द्वारा तैयार की गई एवं कार्यक्रम का सफल संचालन गुरप्रीत सर, एवं सोनाक्षी अरोरा द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को शपथ का महत्व व आशीष वचन कहे एवं अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने हेतु ना सिर्फ वर्तमान बल्कि जीवन में हमेशा पालन करने की शिक्षा दी । कार्यक्रम के अंत में शाला की प्रिंसीपल सुश्री वर्षा मिश्र ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


