कटनी नगर पालिक निगम के अंतर्गत दीनदयाल सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड द्वारा अमृत योजना के तहत शहर से ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने हेतु तीन नई सर्वसुविधा युक्त बसों को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने विधायक मुड़वारा संदीप जयसवाल विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडे केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी कलेक्टर अवि प्रसाद निगमायुक्त सत्येंद्र धाकरे पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामरतन पायल सम्मानीय पार्षदगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर बहोरीबंद विधानसभा की रीठी क्षेत्र के हनुमत धाम मोहास तक के लिए एक बस एवं विजयराघौगढ़ होते हुए कैमोर तक के लिए दो बसें रवाना की गई। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि शहरी परिवहन सेवा योजना की शुरुआत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं लोकप्रिय सांसद बीडी शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक गणों एवं निगम के अध्यक्ष तथा कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के कुशल सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही उद्देश है। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को शहरी क्षेत्रों से लगातार जोड़ने के लिए सरल सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराना। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में यह सेवा का विस्तार और वृहद रूप से किया जाएगा जिससे कि लोगों को शहर आने जाने के लिए संसाधनों की कमी ना रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से आने जाने वाले लोगों को यह सुविधा मिलने के बाद और भी संवेदनशीलता बढ़ेगी साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रारंभ हो रही परिवहन सेवा के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की दूरी भी कम होगी।
विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी विधानसभा के ग्राम मुहास तक परिवहन सेवा प्रारंभ की गई है जिसके लिए सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में स्लीमनाबाद एवं रीठी तक यह परिवहन सुविधा प्रारंभ हो सके। ऐसी मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है।विधायक श्री पांडे ने नई बस को चलाकर जनप्रतिनिधियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण भी किया।
विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन में शहर के महाविद्यालयों तक शहरी परिवहन सेवा प्रारंभ करने की बात रखी उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व का दिन है। जोकि कई वर्षों से लंबित परिवहन सेवा आज हम सभी जनप्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित होकर प्रारंभ कर रहे हैं। इस दौरान समाजसेवी अश्वनी गौतम अजय पप्पू मिश्रा पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि सुरेश सोनी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एमआईसी सदस्य सुभाष साहू अवकाश जायसवाल पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती सरला मिश्रा शशिकांत तिवारी राजेश भास्कर पूर्व पार्षद राजू मखीजा सुखदेव चौधरी ओमेंद्र अहिरवार सुरेंद्र गुप्ता श्रीमती रेखा संजय तिवारी विनोद यादव ओम प्रकाश सोनी श्याम पंजवानी बागीस आनंद संदीप दुबे सचिन तिवारी प्रकाश आहूजा निरंजन पंजवानी बस संचालक नशीम खान सहित नगर निगम के कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राहुल जाखड़ परिवहन अधिकारी अरविंद प्यासी सहायक यंत्री सुनील सिंह अश्वनी पांडे अनिल जायसवाल मृदुल श्रीवास्तव सिटी बस मैनेजर योगेश पवार की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का कुशल संचालन सहायक राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक द्वारा किया गया।


