रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम् के अमृता सभाकक्ष में शनिवार दोपहर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा नगर पालिका के समस्त विभाग प्रमुख, लिपिक, टाईमकीपर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की समीक्षा बैठक ली गई। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम कलेक्टर द्वारा नगर पालिका परिषद की ली गई समीक्षा में नर्मदापुरम् की वसूली का प्रतिशत 1.04 होने से अत्यंत नराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व विभाग के प्रभारी आरआई शेख अकबर की एक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से रोके जाने एवं आगामी 30 दिवस में 30 प्रतिशत से अधिक वसूली करने के निर्देश दिए हैं । कलेक्टर के निर्देश के पालन में सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने शेख अकबर राजस्व निरीक्षक की 1 वेतनवृद्धि रोकी जाकर राजस्व उपनिरीक्षक वृजेश सारवान एवं बसंत रावत जिनके पास समस्त वार्डों का प्रभार होने से अपने-अपने प्रभार के वार्डों के राजस्व निरीक्षकों द्वारा वसूली न कराए जाने की स्थिति में 1-1 वेतनवृद्धि रोकी जाने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार वार्ड प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षकों जिनकी अत्यंत अल्प वसूली एवं नगण्य वसूली है उनके निलंबन एवं कार्य से बंद किए की कार्यवाही करते हुए निर्देषित किया गया। कलेक्टर के निर्देषोपरांत आगामी 30 दिवस में 30 प्रतिशत से अधिक वसूली नहीं की जाती है तो राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक/राजस्व उप-निरीक्षक/सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वसूलीकर्ताओं पर कठोर कार्यवाही करते हुए वेतन रोके जाने, निलंबन एवं कार्य से बंद किए जाने की कार्यवाही की जावेगी। साथ ही मोहर्रम से पूर्व दशहरा मैदान समतलीकरण, प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण-अप्रारंभ की स्थिति संख्या एवं संख्यावार गोसवारा सहित पूर्ण जानकारी जिसमें किन कारणों से आवास अपूर्ण हैं अथवा प्रारंभ नहीं किए जा सके हैं, आगामी समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देष प्रदान किए गए । अत्यधिक वर्षा, एवं बाढ़ की स्थिति में नगरीय क्षेत्र के 42 क्षतिगस्त मकानों को तोडने हेतु नोटिस जारी किए जाकर कार्यवाही की जाने के निर्देश, एनयूएलएम.पीएम.स्व.निधि योजना स्वरोजगार हेतु 10,20 एवं 50 हजार रूपये राशि हितग्राहियों को प्रदान किए जाने हेतु शत् प्रतिशत् लाभ प्रदान किए जाने के निर्देश सहित शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने वाले अतिक्रामकों को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण तोड़ने सहित बलराम पाण्डे सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा अनाधिकृत अतिक्रमण करने वालों को टैक्स रसीद जारी करने के
कारण निलंबन और कार्य से बंद किए जाने में नोटिस जारी किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। समीक्षा में स्वनिधि समृद्धि योजना, नौगजा तालाब पर किए गए अनाधिकृत अतिक्रामकों को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश, सांसद विधायक निधि के लंबित प्रकरणों को पूर्ण करने, आगामी समीक्षा बैठक तक सम्पूर्ण आयुष्मान कार्ड वितरण कराने एवं अन्य विभागों की लंबित जनषिकायतों के निराकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगामी समीक्षा बैठक में स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान करने के साथ ही सोमवार को समीक्षा बैठक के निर्देश भी दिए।
