यातायात विभाग द्वारा इन दिनों लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाकर वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य स्कूलों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के क्रम में आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में नगर के सभी स्कूलों के प्रबंधन की बैठक यातायात विभाग द्वारा आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे द्वारा स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारियों से चर्चा कर स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
ऑटो एवं बस चालकों पर रखें निगाह
यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए स्कूल प्रबंधन से कहा कि वह अपने स्कूल में बच्चों को लेकर आने वाले ऑटो चालकों एवं बस चालकों पर विशेष निगाह रखें ऐसे चालक वर्दी में हैं या नहीं उनका व्यवहार बच्चों के प्रति कैसा है या फिर हुए बच्चों को किस तरह लाते ले जाते हैं इन सभी बातों को गंभीरता पूर्वक देखें और किसी भी तरह की संदिग्ध की आपत्तिजनक परिस्थिति होने पर विस्तार यातायात थाना प्रभारी को सूचित करें।
यातायात नियमों के लिए लगाएं क्लास
यातायात थाना प्रभारी ने स्कूल प्रबंधन को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि अपने स्कूलों में बच्चों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें भी यातायात नियमों से परिचित कराने के लिए अलग से क्लास लगाएं। बच्चे ही आने वाला भविष्य है यदि बच्चे यातायात नियमों से अवगत होकर जागरूक होंगे तो वह अपने परिवार सहित समाज को भी जागरूक कर सकेंगे और इससे सड़क हादसों में कमी भी आ सकेगी।
