• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पार्षद पति ने दिखाया रसूख,सरकारी जमीन पर किया अवैध कब्जा,नपा की दुकान में तोड़फोड़ कर पीछे तक बढ़ाई दुकान,नगर पालिका ने दिया नोटिस,दूसरे दुकानदार हो रहे परेशान,आम आदमी पार्टी ने दी चेतावनी….!

by Manish Gautam Chiefeditor
July 14, 2023
in नर्मदापुरम
0
पार्षद पति ने दिखाया रसूख,सरकारी जमीन पर किया अवैध कब्जा,नपा की दुकान में तोड़फोड़ कर पीछे तक बढ़ाई दुकान,नगर पालिका ने दिया नोटिस,दूसरे दुकानदार हो रहे परेशान,आम आदमी पार्टी ने दी चेतावनी….!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम की नगर पालिका परिषद में मनमानी का दौर इस कदर हावी है कि अब पार्षद पति भी अपने रसूख का उपयोग करते हुए मनमानी पर उतर आए हैं। जिसका खुलासा उस वक्त हुआ जब एक मामले में मुख्य इतवारा बाजार इंदिरा चौक रोड,पानी की टंकी के सामने के दुकानदारों ने कलेक्टर सहित नगरपालिका अध्यक्ष, सीएमओ सहित नगर दंडाधिकारी को आवेदन देकर अवगत कराया कि हमारी दुकानों की लाइन पर दुकान क्रमांक 106 पर वार्ड क्रमांक 32 की पार्षद श्रीमती सिमरन रैकवार के पति अभिषेक रैकवार एवं देवर राजा रैकवार काबिज होकर 8 से 10 माह पूर्व दुकान को पीछे से अवैधानिक रूप से बिना अनुमति के तोड़कर दुकान को लगभग दो-तीन फीट पक्का निर्माण कर बढ़ा लिया गया है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230714-WA0063.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230714-WA0062.mp4

साथ ही दुकान के पीछे 3 से 4 फीट चौड़ा पक्का आरसीसी चबूतरा बनाकर प्राकृतिक ढाल के हिसाब से पानी के बहाव को रोक दिया गया है। जिसके कारण बारिश का पानी सहित पीछे जिला अस्पताल की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे टपरिया वालों के लैट्रिन का गंदा पानी हम लोगों की दुकान के अंदर भरा रहा है। जिससे हमारे यहां दुकानों पर रखी इलेक्ट्रॉनिक मशीन और दूसरे महंगे सामान खराब हो रहे है। अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए आवेदन देने वाले पीड़ित दुकानदारों में सीताशरण पांडे , सुनील चौरे, मनीष राठौर, मोहम्मद हनीफ, गोपाल खंडेलवाल आदि प्रमुख हैं। शिकायत मिलने के उपरांत नगर पालिका सीएमओ द्वारा कब्जा धारी दुकानदार अभिषेक रैकवार के नाम पर नोटिस जारी कर दो दिवस में अवैधानिक निर्माण तोड़कर सूचना देने को निर्देशित किया अथवा वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। बाजार के दुकानदारों की गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने कलेक्टर सहित नगर दंडाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर वार्ड 32 की के पार्षद पति द्वारा किए गए नियम विरुद्ध अनैतिक कार्य पर त्वरित निराकरण सहित कार्यवाही की मांग की है। आप पार्टी जिला अध्यक्ष श्री मालवीय ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि जनहित में ऐसी कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए समस्या का निराकरण कराया जाए और पार्षद पति अभिषेक रैकवार द्वारा नगरपालिका की दुकानों में जो नियम विपरीत तोड़कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर करीब दुकान को 3 फीट बढ़ाया गया है और आरसीसी का चबूतरा बनाकर बारिश के प्राकृतिक पानी को और गंदे पानी को रोका गया है जिसका समाधान कराया जावे अथवा आम आदमी पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी पूरी जवाबदारी नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी । वही सूत्र बताते हैं कि पार्षद पति अभिषेक रैकवार का नगर पालिका में कंप्यूटर मेंटेनेंस का कार्य भी चलता है। जांच हो तो बड़े मामले के खुलासे से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी तरफ विभागीय सूत्रों का मानना है कि नगर पालिका में जनप्रतिनिधि के रूप में पार्षद या उनके परिजन किसी भी प्रकार का ठेका अथवा आर्थिक लाभ का कार्य नहीं कर सकते हैं, फिर यहां तो रसूख का खुला उपयोग हो रहा है तो कैसे ? जिसकी गंभीरता से जांच होना चाहिए। क्या जनप्रतिनिधि पार्षद पति और अन्य परिजन किसी भी प्रकार का आर्थिक लाभ लेने का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ लेने पर जांच के बाद वैधानिक कारवाई हों सकती है? अतः जनहित में आर्थिक लाभ लेने वालो के खिलाफ नपा प्रशासन को वैधानिक कारवाई जांच के बाद करना चाहिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री  ठाकुर ने गुणवत्ता जांचने किया बिलहरी उपतहसील भवन का मुआयना

कलेक्टर के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री ठाकुर ने गुणवत्ता जांचने किया बिलहरी उपतहसील भवन का मुआयना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d