देखिऐ लिस्ट
कटनी(14 जुलाई )- भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निवाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गए निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने पृथक-पृथक गतिविधियों हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जारी निर्देशानुसार मेनपावर मैनेजमेंट हेतु नोडल अधिकारी नयन सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन.आई.सी. तथा विवेक दुबे साक्षरता समन्वयक को नियुक्त किया गया है।
ट्रेनिंग मैनेजमेंट का नोडल अधिकारी डी.के.पासी ,जिला रोजगार अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी एन.पी.गुप्ता प्राचार्य शासकीय हीरापुर कौडि़या तथा रंजीत जैन निरीक्षक ओ.बी.सी. को नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेश में मेटेरियल मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, कंम्पयूटराईजेशन साईबर सिक्योरिटी और आई.टी, स्वीप, लॉ एंड आर्डर वी.एम. और सिक्योरिटी प्लान, ई.वी.एम मैनेजमेंट, एम.सी.सी, व्यय मॉनीटरिंग, बैलट पेपर, पोस्टल पेपर और ई.टी.पी.बी.एस, मीडिया, कम्यूनिकेशन प्लान, इक्ट्रोरल रोल, शिकायत निवारण और वोटर हैल्पलाईन, ऑब्जर्वर, पेड न्यूज, भेद्यता मानचित्रण एवं महत्वपूर्ण मतदान केन्द्र, काउन्टिंग सेंटर, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी तथा वेबकास्टिंग, ऑब्जर्वर एवं सी.ई.ओ एम पी को समय सीमा में सूचना प्रेषण, जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर ऑफिसर एवं रूट चार्ट, अपंग व्यक्ति, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर, कंट्रोल रूम, संपत्ति विरूपण, पोलिंग पार्टी सामग्री वितरण मंडी, परिचय पत्र, विद्युत प्रवाह, श्रम सफाई और जल प्रबंधन, पिंक बूथ और आदर्श मतदान केन्द्र, चुनावी उम्मीदवार की परिवहन और सार्वजनिक सभा की अनुमति, मतदान दल की बोर्डिंग और लोडिंग, मेडिकल, मतदान दिवस की रिपोर्ट आदि कार्याे हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसादन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आयोग एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर सौपें गए उत्तरदायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करनें के निर्देश दिए है।


