स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक माह
जनसंख्या स्थिरीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आज रीठी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉक्टर मृघेद्र श्रीवास्तव, एम.ओ. प्रमोद नाहर, बी.ई.कल्पना खान,ने जनसंख्या स्थिरीकरण अभियान चलाते हुए सेल्फ केयर किट लगाया ।
आपको बता दे कि
11 जुलाई से 11 अगस्त 2023 तक जनसंख्या स्थिरीकरण अभियान के रूप में मनाया जा रहा है ।जिसके सेल्फ केयर किट में लगाया गया है । इस किट में तीन खंड बने हुए है जिस एक में कंडोम के पीस व दूसरे में निश्चय किट तथा तीसरे खंड में ई.सी. पिल्स ,जनता की सुविधा के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई गई है । इससे जो भी जरूरतमंद व्यक्ति है उसे यह सारी चीजें आसानी से अब उपलब्ध हो पाएगी ।
इस माह के दौरान जितने भी परिवार नियोजन के साधन हैं चाहे वह स्थाई हो या अस्थाई ,की पूर्ण सुविधा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही है । जैसे कि एलटीटी ऑपरेशन पुरुष नसबंदी ,महिला नसबंदी, कॉपर टी, ओरल पिल्स ,अंतरा सभी निशुल्क जरूरतमंद हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी ।
हरिशंकर बेन


