रिपोर्टर सीमा कैथवास
सोहागपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सतपाल पलिया लगातार सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता के लिए प्राथमिकता से उनकी छोटी बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहते नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। पिछले दिनों उनके द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कराया गया था। साथ में मोतियाबिंद का निशुल्क कैंप भी लगाया गया था । इस तरह उनके द्वारा सो एलहागपुर क्षेत्र के युवा , महिलाओं और छात्र छात्राओं की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा आगे नजर आए हैं। उनके द्वारा ग्रामीणों ने अवगत कराया कि सोहागपुर के शोभापुर में लगातार कई हफ़्तों से बरेली/काजलखेड़ी फ़ीडर से जुड़े अनेक गाँव की बिजली जो सिर्फ़ रात को मिल रही थी वो भी कटौती के साथ । उक्त विषय को दूर करने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सतपाल पलिया समस्या से अवगत कराने शोभापुर के समस्त किसान भाईयों के साथ विद्युत कार्यालय पहुंच गए। और फिर जे.ई की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिकारी नर्मदापुरम एस.ई से बात की जिन्होंने किसानों की तकलीफ़ को समझा और तत्काल रूप से जे.ई को रात की सिफ्ट दिन में करने का आदेश दिया वो भी बिना कटौती के साथ। किसान भाइयों की समस्या का निराकरण होने पर सभी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्री पलिया का धन्यवाद ज्ञापित किया और अपनी हर छोटी बड़ी समस्या को प्राथमिकता से निराकरण कराने के लिए आगे रहने पर उनकी तारीफ भी की। इस मौके पर शोभापुर के किसान भाई राजेन्द्र पटेल, कमलसिंह पटेल, चैनसिंह पटेल, राजकुमार पटेल, महेश पटेल, रामकुमार पटेल, राधेश्याम पटेल, यशवंत पटेल व समस्त शोभापुर के युवा साथी भी उपस्थित रहे।



