रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम // प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा सोमवार 10 जुलाई को वर्ष 2022-23 में कायाकल्प अवार्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं हेतु विभिन्न श्रेणियों में कायाकल्प पुरस्कारों की औपचारिक घोषणा की गई।
नर्मदापुरम जिले से प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र सेमरीहरचंद एवं हैल्थ वेलनेस सेंटर पांजराकला को प्रथम श्रेणी का कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है। डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी मेनेजर डॉ आलिया रुखसार ने बताया कि सिविल अस्पताल पिपरिया, सीएचसी सुखतवा, सीएचसी सिवनीमालवा और पीएचसी शिवपुर को पुरुस्कार मिला है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के कुशल निर्देशन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर निरंतर मॉनिटरिंग सहित सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार के दिशा निर्देशन में डीपीएम दीपक डेहरिया के मार्गदर्शन में समस्त बीएमओ के दिशा निर्देश में कायाकल्प योजना से स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता मे निरंतर सुधार हुआ है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वालेहितग्राहियों को स्वच्छ एवं संक्रमण मुक्त वातावरण प्रदान करने तथा उच्च स्तर की मापदण्ड के अनुरूप साफ सफाई, मरीजों की संक्रमण से मृत्यु, मारबिर्डी, हॉस्पिटल से होने वाले संक्रमण मे भारी कमी आई है एवं वे जल्दी स्वस्थ हुए है। संक्रमण दर में कमी आने से मरीजो के एन्टीबायोटिक का उपयोग भी कम हुआ है। इससे उनके संतुष्टि स्तर में भी सुधार हुआ है एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले मरीजो की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हुई है। जिससे संस्था में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। हम अपनी संस्थाओं में आने वाले हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधायें प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगे। संस्था में कार्यरत चिकित्सक, सीएचओ, पेरामेडिकल स्टॉफ,एएनएम, एमपीडब्ल्यू,आशा कार्यकर्ता द्वारा समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।



