सिलौंडी से बीजापुरी मार्ग के नेगाई में गुणवत्ता हीन रोड का निर्माण हुआ है । अभी नाली भी नही बनाई गई है जिससे ग्रामीणों को बहुत बहुत दिक्कत हो रही है । क्षेत्र के सौरभ मिश्रा ,प्रशान्त राय नेगाई ,बन्टू राय ,शुभम साहू ,योगेश राय ने बताया कि अभी जो रोड़ सिलौंडी पुल के पास बना जा रहा वह पर कच्चा बेस डाला गया है जिससे रोड जल्दी ही ख़राब हो गया । दो माह पूर्व नेगाई मुख्य मार्ग में भी ठेकेदार ने मनमानी करते हुए खराब गुणवत्ता का रोड़ बना दिया जो कि पहली बारिश में ही उखाड़ रहा है । नेगाई मुख्य मार्ग में अभी तक नाली निर्माण भी नही हुआ । हम सभी ग्रामीण मिलकर कलेक्टर महोदय से शिकायत करेंगे ।
हमारी मांग कि अभी वर्तमान में सिलौंडी पुल के पास रोड बना रहा उसे अच्छी गुणवत्ता का बना जाए ।


