• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

कोई तिरपाल तानकर तो कोई सामुदायिक भवन में काट रहे रातें बारिश से उजड़े कई परिवारों के आशियानों,उमरियापान के समीप अमकुही गांव का मामला,पीड़ित मदद की लगा रहे गुहार,नही मिला पीएम आवास योजना का लाभ

by Manish Gautam Chiefeditor
July 12, 2023
in ढीमरखेड़ा
0
कोई तिरपाल तानकर तो कोई सामुदायिक भवन में काट रहे रातें  बारिश से उजड़े कई परिवारों के आशियानों,उमरियापान के समीप अमकुही गांव का मामला,पीड़ित मदद की लगा रहे गुहार,नही मिला पीएम आवास योजना का लाभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- बीते दिनों मानसून शुरू होते ही लगातार हुई बारिश की वजह से ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में एक सैकड़ा से अधिक गरीबों के कच्चे मकान गिरकर धराशायी हो गए हैं।उमरियापान के समीप हरदी ग्राम पंचायत के अमकुही गांव में मकान ढहने से कई परिवार घर से बेघर हो गए। अब वह लोग अपना जीवन यापन तिरपाल आदि के नीचे कर रहे हैं,या तो फिर एक दूसरे के यहाँ जुगाड़ कर रहे हैं। बारिश से कई गरीब ऐसे हैं जिनका कच्चा मकान गिरने से अंदर रखा घर- गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया है। पीड़ित परिवारों को कहना है कि सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बारिश में रहने के लिए अब हमारे पास कोई आसरा नहीं है। पटवारी ने सर्वे तक नही किया। पीड़ितों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं उमरियापान नायब तहसीलदार संदीप सिंह का कहना है कि पटवारियों को इसके लिए निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। यदि पटवारी ने सर्वे नही किया तो भेजकर रिपोर्ट मंगाई जाएगी। प्रकरण दर्ज कर सहायता राशि देने की कार्रवाई की जाएगी।

1- अमकुही निवासी श्रीलाल पिता स्व बिहारी लाल गौंटिया ने बताया कि बारिश से कच्चा घर गिर गया है। एक ही कमरा था। अब रहने के लिए कोई भी जगह नही है। सामान भी पड़ा हैं। बारिश में और नुकसान हो रहा है।दिन में गांव में तो रात में कही भी छिपकर गुजारा कर रहे हैं।आवास योजना का लाभ मिला न तो कोई मदद  मिली।

2- अमकुही गांव की ही गिरजा बाई रजक ने बताया कि बारिश के चलते उनका भी कच्चा मकान गिर गया है।अब यहाँ रहने की गुंजाइस नही है। दूसरे मकान में जाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। मकान गिरने के बाद कोई जिम्मेदार झांकने पहुँचा न तो कही से सरकारी मदद मिली। आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला।

3- अमकुही में ही सन्नी पिता रेवा प्रसाद गौंटिया ने बताया कि वह वह दिव्यांग हैं। एक ही मकान में परिवार के साथ माता-पिता की रहते थे। बारिश से मकान की दीवारें दोनों तरफ से गिर गई है। छप्पर भी नष्ट हो गया है। अब गुजारा करने के लिए जगह नहीं है। मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई मदद नही मिल रही है।सरकार की पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला। पटवारी भी नहीं आये हैं। रहने के लिए दूसरा मकान न होने से गांव के एक सामुदायिक भवन में रहते हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में आयुष विभाग के मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 का प्रशिक्षण एवं औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में आयुष विभाग के मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 का प्रशिक्षण एवं औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d