• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह तक पहुंची नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ते की मनमानी की गंभीर शिकायत,अनुसूचित जाति वर्ग के दिव्यांग एवं कैंसर पीड़ित व्यक्ति के सड़क किनारे वर्षो से स्थापित टप पर अतिक्रमण बताकर चलाई जेसीबी,टप पर नगर पालिका ने स्ट्रीट वेंडर मुद्रा लोन का भी दिया हुआ है बैंक लोन…!

by Manish Gautam Chiefeditor
July 12, 2023
in नर्मदापुरम
0
प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह तक पहुंची नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ते की मनमानी की गंभीर शिकायत,अनुसूचित जाति वर्ग के दिव्यांग एवं कैंसर पीड़ित व्यक्ति के सड़क किनारे वर्षो से स्थापित टप पर अतिक्रमण बताकर चलाई जेसीबी,टप पर नगर पालिका ने स्ट्रीट वेंडर मुद्रा लोन का भी दिया हुआ है बैंक लोन…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों की मनमानी निरंतर सामने आ रही है। जिसके कारण नगर पालिका परिषद की भी किरकिरी हो रही है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी का खेल हो रहा है। हद तो तब हो गई जब विवादों से घिरे हुए एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को अतिक्रमण मुहिम का प्रभार भी दे दिया गया है। जिसका रसूख इतना है कि नगर पालिका ने उसे ड्यूटी के लिए चार पहिया वाहन भी उपलब्ध करा दिया है। जिसकी मनमानी का एक नया मामला उस वक्त सामने आया जब नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ता द्वारा जेसीबी से कैंसर पीड़ित अनुसूचित जाति वर्ग के दिव्यांग व्यक्ति का मालाखेड़ी तिराहे के पास सड़क किनारे वर्षों से स्थापित टप को अतिक्रमण बताकर जेसीबी से जमीदोज कर दिया। वहीं एक अन्य टप को भी हटा दिया गया। जिसके बाद मचे बवाल के बीच यह बात भी सामने आएगी कैंसर पीड़ित व्यक्ति को नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट वेंडर के तहत मुद्रा लोन भी दिया गया है फिर कैसे बिना सूचना गाय वर्षों से स्थापित उक्त टप पर जेसीबी चलाई गई? यह बड़ा सवाल खड़ा होता है। जबकि वहा आज भी कई अतिक्रमण मौजूद है। केवल वर्षो से रखे दो टपो को ही क्यों अतिक्रमण हटाने की आड़ में जमीदोज किया गया ? अब यह मामला जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह तक भी पहुंच गया है। सोमवार 10 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का नर्मदापुरम आगमन हुआ था। सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से पीड़ित परिवार ने मुलाकात कर उनके साथ किए गए अन्याय को लेकर गुहार लगाई है। प्रभारी मंत्री को दिए गए आवेदन में अवगत कराया कि
प्रार्थी लखनलाल गाठे (विकलांग एवं कैंसर रोग से पीड़ित) आ. किशन लाल गाठे एवं मोहम्मद आबिद सिद्दीकी आ.एस.एम.सिद्धकी विगत 20 वर्षों से आजाद चौक पुलिस चौकी के बाजू में मालाखेड़ी सड़क किनारे टप रखकर जीवा उपार्जन कर रहे हैं। हमारे टप के आस-पास अन्य लोगों के टप आज भी लगे हुए हैं। शिकयत में आरोप लगाया कि टपो के पीछे मनोज तिवारी द्वारा सरकारी जमीन पर नाजायज कब्जा कर राजनैतिक रसूख वा मिलीभगत से पक्का निर्माण किया गया है और धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया है। मनोज तिवारी ने नगरपालिका परिषद के अतिक्रमण दस्ता से मिलकर अपने राजनैतिक रसूख एवं मिलीभगत से हमारे टपो को चिन्हित कर तुड़वाया है। जिससे हमारे रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है । लखनलाल गाठे को अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालना पड़ रहा है। बैंक लोन की किस्त देना भी मुश्किल हो रहा है। उनके टप तोड़ने से उन्हें 40000/- लगभग का फर्नीचर वा टप का नुकसान हुआ है। प्रार्थी लखनलाल काटे विकलांग एवं कैंसर रोग से पीड़ित है तथा उसी टप पर नगर पालिका द्वारा मुद्रा लोन स्वीकृत कर चप्पल जूते व्यवसाय हेतु प्रदान किया गया था। आरोप लगाए कि अतिक्रमण दस्ता द्वारा हमे बिना सूचना दिए हमारे टप को जब हम घर पर नहीं थे बाहर इलाज कराने गया था अथवा अनुपस्थिति में हटाया गया। जो नपा के अतिक्रमण दल की मिलीभगत को उजगार करता है। अपने रसूख के दम पर हम गरीब का रोजीरोटी का एकमात्र साधन छीन लिया गया। हम प्रार्थीगण विगत 1 माह से जन सुनवाई एवं नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि लखन लाल गाठे को कैंसर की आयुर्वेदिक दवाई लेने के लिए समय-समय पर छिंदवाडा के पास स्थित आश्रम में जाना पड़ता है।

दिनांक 7/06/2023 मनोज तिवारी के राजनैतिक रसूख एवं मिली भगत से झूठी कंप्लेट पर बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण दस्ता द्वारा टप को तोड़ा वा हटाया गया एवं अन्य किसी अतिक्रमण नहीं हटाया। अतिक्रमण दस्ता दल प्रभारी नगर पालिका कर्मचारी द्वारा सभी का अतिक्रमण हटाने का बोलकर केवल हम दो टपो पर कार्यवाही की जोकि स्पष्ट करता है यह काम पूर्णताः मिलीभगत से किया गया है। उपरोक्त दिनांक को लखनलाल गाठे छिंदवाड़ा के पास स्थित बाबाजी के आश्रम में दवाई लेने के लिए एवं मोहम्मद आबिद सिद्दीकी शादी में नसरुल्लागंज गए थे। प्रार्थी कभी भी शासन कि किसी कारवाई में रूकावट नहीं बने हैं। उस का पूर्ण सहयोग किया है।

महोदय से निवेदन है कि प्रार्थीगण बिना किसी पूर्व सूचना के टपों को तोड़ने/हटाने एवं मनोज तिवारी के मकान तथा अतिक्रमण दस्ता दल प्रभारी की कार्यशैली द्वारा अतिक्रमण बताकर दो ही टपो पर कार्रवाई। नुकसान की भरपाई हेतु नगर पालिका द्वारा मदद की निष्पक्ष जांच की जाए। एवं प्रार्थी को पुर्नव्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता टप रखने की जगह दिलाने की कृपा करें।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/07/km_20230712_540p_30f_20230712_062819.mp4

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अतिथि शिक्षकों को लेकर के पिछले दिनों बड़ी घोषणा की है जिसके बाद से अतिथि शिक्षकों में एक नई उम्मीद देखी जा रही है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अतिथि शिक्षकों को लेकर के पिछले दिनों बड़ी घोषणा की है जिसके बाद से अतिथि शिक्षकों में एक नई उम्मीद देखी जा रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d