इटारसी। नगरपालिका के सभापति व वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद मनजीत कलोसिया के वार्ड में जुग्गी बस्ती में पानी की समस्या आने पर विधायक निधि से ट्यूबवेल खनन हुआ था। दो माह बीत जाने के बाद भी जब जल विभाग के अधिकारियो में मोटर और पाइप लाइन नही डाली तो सभापति मनजीत कलोसिया ने वार्ड वासियों के साथ नगरपालिका के जल विभाग के ऑफिस पहुंच कर अपनी नाराजगी जाहिर की। तब जल विभाग के अधिकारी आदित्य पांडे ने तत्काल 10 मिनिट में मोटर व पाइप लाइन डलवा कर वार्ड के नागरिकों तक पानी पहुंचाया। इस बोर से लगभग 100 परिवार को पानी मिल सकेगा । सभापति मनजीत कलोसिया ने जल संकट से निजाद दिलाने के लिए विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा , नपा अध्यक्ष पंकज चौरे का आभार व्यक्त किया। सौजन्य से,भूपेंद्र विश्वकर्मा।


