• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सोपास का सम्मेलन संपन्न शिव भारद्वाज प्रदेश मीडिया संयोजक बने,जाफर सिद्दीकी,संदीप तिवारी,जिला कार्यकारिणी में शामिल,सोपास की इटारसी ब्लाक इकाई का हुआ पुनर्गठन नीलेश अध्यक्ष ,लोकेंद्र सचिव, प्रशांत चौबे कोषाध्यक्ष बने…

by Manish Gautam Chiefeditor
July 11, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी । प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (पीएसए) के पूर्ण समर्थन के साथ, म प्र सोसायटी फाॅर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स (सोपास) का सम्मेलन शहर के गार्डन में आयोजित किया गया जिसमें शिव भारद्वाज को प्रदेश का मीडिया संयोजक मनोनीत किया गया तथा जाफ़र सिद्दीकी और संदीप तिवारी को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस दौरान इटारसी ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें नीलेश जैन को ब्लॉक अध्यक्ष, लोकेंद्र साहू को सचिव एवं प्रशांत चौबे चिंटू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

शहर के एक गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में सोपास का अधिवेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिव भारद्वाज व जाफर सिद्दीकी के नैतृत्व में बड़ी संख्या में इटारसी स्कूल संचालकों ने सोपास के आंदोलनों में सहयोग करने की स्वीकृति दी व सोपास के प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष ब्लाॅक स्तर पर पद स्वीकार किये।
इस गरिमामय कार्यक्रम में सोपास के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चटर्जी, प्रदेश संगठन मंत्री रवि राजपूत, संभागीय अध्यक्ष राधारमण मिश्रा, प्रदेश कार्यालय मंत्री आलोक गिरोटिया उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष चटर्जी ने कहा कि शीघ्र ही नर्मदापुरम सोपास की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जिले की कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा। और जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व सोपास के नवनियुक्त मीडिया संयोजक शिव भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने जाफर सिद्दीकी और सभी निजी स्कूल संचालकों के सहयोग से निजी स्कूलों व निजी स्कूल संचालकों की समस्याओं पर लगातार सहयोग किया और लगातार उनकी समस्याओं का निदान कराने का प्रयास किया। सोपास के प्रदेश संगठन मंत्री रवि राजपूत ने इस अवसर को बड़ा शुभ फल देने वाला बताया और कहा कि उनके वर्षो के प्रयासों का यह सार्थक परिणाम आज निकला हैl संभागीय अध्यक्ष राधारमन मिश्रा ने कहा कि स्कूल संचालकों की अनेक समस्याएं हैं, जिनसे हम सबको मिलकर ही लड़ना होगा तब उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन चिंटू ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुश्री मंजू ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में प्रकाश खंडेलवाल, घनश्याम शर्मा, अशोक अवस्थी, नटवर पटेल, धर्मेंद्र रनसूरमा, आर के गौर, आनंद तिवारी, रितेश शर्मा, बी एल मलैया, रमेश प्रधान, अमीर अंसारी, मनोज पटेल, विजय मनवानी, ब्रजेश वशिष्ठ, बीके सोनी, दर्शन तिवारी, रविशंकर नागर, राजेश मालवीय, शैलेन्द्र शर्मा, अजय चौकसे, सुभाष दुबे, जगजीत सिंह जुनेजा, उमाशंकर तिवारी, सरोज चौहान, मंजू ठाकुर, कीर्ति कनौजिया, आरती जैसवाल, मनीता सिद्दीकी, गुंजन जैन, संध्या जैन,साधना योगी, अंकिता चौबे, बरखा पटेल, मीना परसाई, श्वेता वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में स्कूल संचालक मौजूद थे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

ट्रेन में चेन सुधारने वाले की हत्‍या करने पर आरोपी को आजीवन कारावास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.