ऑटो और बोलेरो की हुई टक्कर से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई,।वही दुर्घटना में घायल हुए घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है ।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बांदकपुर के दर्शन करके रीठी से आटो मैं सवार होकर अपने घर चिरुहला जा रहा था । की तभी मोहास की ओर से आ रही बोलेरो से पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर हुई । जिससे एक 60 वर्षीय चिरोहाला निवासी केसरी पिता गयाप्रसाद दुबे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिसमे अन्य तीन लोग आटो चालक विनोद सोनकर निवासी बड़गांव , संतोष पटेल, खाम और एक महिला शामिल है । जिनको प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल कटनी के लिए रेफर कर दिया गया ।
बता दे कि विगत दोनों बरसात के कारण मर्चुरी हाउस गिर जाने की वजह से शव परीक्षण होने की समस्याओं को देखते हुए फिर हाल के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ।
हरिशंकर बेन


